विधायक ने निराश्रितों में बांटा कंबल
मतदाता दिवस पर शनिवार को तहसील मुख्यालय पर विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने क्षेत्र के सैकड़ों गरीबो व निराश्रितों को कंबल दिया। भारी भीड़ के चलते कार्यक्रम में पूरे समय अफरा- तफरी का माहौल बना रहा। विधायक ने अपने सम्बोधन में कहा कि गरीब निराश्रितों की सेवा से बढ़कर कोई पुनीत कार्य नही है।
बस्ती : क्षेत्रीय विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने शनिवार को गरीबों और निराश्रितों में कंबल वितरित किया। ठंड में कंबल पाते ही जरूरतमंदों के चेहरे खिल उठे। वहीं कंबल पाने के लिए भीड़ भी बढ़ती गई। काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।
विधायक ने कहा कि गरीब और निराश्रितों की सेवा सबसे पुनीत कार्य है। नव सृजित नगर पंचायत भानपुर में गरीबों को जल्द ही पांच हजार आवास दिए जाएंगे। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
एसडीएम आशाराम वर्मा ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ हर हाल में पात्रों को ही मिलना चाहिए। विधायक के सहयोग से गरीबों में पांच हजार कंबल वितरित किया जा चुका है। मनोज सिंह, महेश सिंह, बलराम सिंह राहुल, अंकित पांडेय, अजय पांडेय, राजू मिश्र, डा. विष्णु जायसवाल, बबलू सिंह, रामराज सिंह, हनुमंत तिवारी, राम उजागिर चौधरी, ओम प्रकाश शुक्ल, मंटू तिवारी, रत्नेश चौधरी मौजूद रहे।