Move to Jagran APP

पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव

डेवाडीहा गांव के पूरब स्थित बाग में शुक्रवार को दिन में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला।

By JagranEdited By: Published: Fri, 01 Jul 2022 11:23 PM (IST)Updated: Fri, 01 Jul 2022 11:23 PM (IST)
पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव
पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव

पेड़ की डाल से लटका मिला युवक का शव

loksabha election banner

जासं, रखौना, बस्ती: नगर थानाक्षेत्र के डेवाडीहा गांव के पूरब स्थित बाग में शुक्रवार को दिन में एक युवक का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवार के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की।

कुछ लोग बाग में गए तो वहां एक पेड़ से एक युवक का शव रस्सी के सहारे लटका देखा। उनके शोर मचाने पर गांव के अन्य लोग भी एकत्र हो गए। शव की पहचान गांव के ही 35 वर्षीय भदई उर्फ रामू के रूप में हुई। मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर उसे कब्जे में ले लिया। मृतक के घरवालों ने बताया कि भदई ने सुबह शराब के नशे में पत्नी से विवाद किया। इसके बाद वह लगभग 10 बजे घर से निकल गया। इसके बाद उसका शव पेड़ से लटका मिला। पति का शव मिलने की जानकारी होते ही मृतक की पत्नी अपने तीन छोटे बच्चों लेकर रोते बिलखते घटना स्थल पर पहुंची। परिवारीजन की सहमति पर पुलिस ने मौत का कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नगर थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। घटना से जुड़े सभी तथ्यों पर पुलिस छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.