उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी की हुई रिहाई
शासन के आदेश पर जिला कारागार से सजायाफ्ता कैदी की सजा माफ कर रिहाई की गई है। जिला कारागार में 21 साल से अधिक की सजा काट रहे बंदी धर्मराज चौबे को रिहा किया गया है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 22 Feb 2019 11:50 PM (IST)Updated: Fri, 22 Feb 2019 11:50 PM (IST)
बस्ती: शासन के आदेश पर जिला कारागार से सजायाफ्ता कैदी की सजा माफ कर रिहाई की गई है। जिला कारागार में 21 साल से अधिक की सजा काट रहे बंदी धर्मराज चौबे को रिहा किया गया है। संतकबीरनगर के महुली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी धर्मराज चौबे को आइपीसी की धारा 498 ए, 304 बी व 201 के तहत आजीवन कारावास की सजा हुई थी। अपर जिला जज की कोर्ट ने 6 अक्टूबर 2005 को सजा सुनाई थी। जिला कारागार के अभिलेख के अनुसार सजा व सजा से पहले धर्मराज ने 21 साल 6 माह की अवधि जेल में बिताई है। कैदी को शासन के आदेश पर रिहा कर दिया गया है। इसकी पुष्टि जेलर अनिल कुमार सुधाकर ने की।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें