भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट
बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों मे मारपीट
बस्ती: कलवारी थाना क्षेत्र के गौसपुर गांव में सोमवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों मे मारपीट हो गई। घटना में दोनो पक्षो से दर्जन भर लोग घायल हो गए। गौसपुर निवासी वेद प्रकाश ¨सह व विनोद ¨सह के बीच जमीन के कब्जेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। सुबह दोनो पक्ष आमने सामने आ गए और उनके बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष से पप्पू ¨सह उर्फ रणजीत ¨सह 30, राजन ¨सह 28, ,अभिषेक ¨सह 22, वेद प्रकाश ¨सह 64 , विद्यावती 62,संगीता ¨सह 45, अजय प्रताप ¨सह 40 निवासी गौसपुर व दूसरे पक्ष से महेन्द्र कुमार 24 दामोदरपुर राजमणि ¨सह 56, दिलीप कुमार ¨सह 30, ¨बदुसार ¨सह 32, विनोद ¨सह 45 घायल हो गये है। इन सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले जाया गया, जहां से डाक्टर ने घायलों की हालत नाजुक देख ओपेक चिकित्सालय रेफर किया गया। थानाध्यक्ष संजय शुक्ल ने बताया कि मारपीट में घायल हुए लोगों का इलाज चल रहा है। वेद प्रकाश ¨सह की ओर से तहरीर दी गई है।