Move to Jagran APP

उपलब्धियां गिना 2022 के लिए मांगा सहयोग

बस्ती भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में रविवार को महादेवा विधान सभा क्षेत्र के बहादुरपुर ब्लाक पि

By JagranEdited By: Published: Sun, 12 Sep 2021 11:27 PM (IST)Updated: Sun, 12 Sep 2021 11:27 PM (IST)
उपलब्धियां गिना 2022 के लिए मांगा सहयोग
उपलब्धियां गिना 2022 के लिए मांगा सहयोग

बस्ती: भाजपा का प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में रविवार को महादेवा विधान सभा क्षेत्र के बहादुरपुर ब्लाक परिसर में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाकर 2022 में भाजपा की फिर से सरकार बनाने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में प्रदेश में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। 24 करोड़ आबादी वाले उत्तर प्रदेश में सिर्फ 15-20 कोविड मरीज प्रतिदिन आ रहे हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या 177 है।

loksabha election banner

विधायक रवि सोनकर ने कहा कि पांच वर्षो में बिजली, सड़क, पुल के निर्माण में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। सरकार सभी को साथ लेकर चल रही है। किसानों का उपज समर्थन मूल्य पर जितना खरीदा गया है उतना सपा और बसपा के 15 वर्षो के शासनकाल में भी नहीं खरीदा गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मार्कण्डेय सिंह जबकि संचालन कुवंर आनंद सिंह ने किया

इस मौके पर प्रमुख बहादुरपुर रामकुमार, प्रमुख कुदरहा अनिल दुबे, विधायक प्रतिनिधि मोहंती दुबे, प्रधान संघ अध्यक्ष अरविद सिंह, कर्नल केसी मिश्र, पूर्व प्रधानाचार्य डा. कृष्ण प्रसाद मिश्र, अरविन्द श्रीवास्तव, प्रसून शुक्ल, रामनाथ चौधरी, कृष्ण कुमार दुबे, भाजपा मंडल अध्यक्ष बहादुरपुर परमानंद सिंह, कलवारी प्रेमप्रकाश चौधरी, प्रबन्धक संजय कुमार उपाध्याय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

--

अभाविप का संयुक्त अभ्यास वर्ग शुरू

बस्ती : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बस्ती एवं हर्रैया का दो दिवसीय संयुक्त अभ्यास वर्ग जीवीएम कांवेंट स्कूल में आयोजित किया गया। प्रवासी कार्यकर्ता के रूप में गोरखपुर के विभाग प्रमुख डा. वेद प्रकाश राय, जनपद के जिला प्रमुख डा. विजय शुक्ल व जिला संयोजक अखिलेश सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर अभ्यास वर्ग का शुभारंभ किया। समापन सोमवार को होगा।

गोरखपुर के विभाग प्रमुख ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का उद्देश्य राष्ट्रीय पुनर्निर्माण है। देश संपन्न व समृद्ध राष्ट्र बने। गोरक्ष प्रांत के प्रांत मंत्री राघवेंद्र प्रताप सिंह, विभाग संगठन मंत्री शिवानंद, विभाग संयोजक अम‌र्त्य सुंदरम पांडेय, प्रिया, सुधाशुं त्रिपाठी, अध्ययन ओझा, अभिनव सिंह, अर्षित जायसवाल मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.