प्लास्टिक कांप्लेक्स क्षेत्र में नालियों की सफाई शुरू
औद्योगिक क्षेत्र प्लास्टिक कांप्लेक्स को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए नालियों की सफाई शुरू हो गई है। जलजमाव से परेशान इस क्षेत्र के लोगों की समस्या दैनिक जागरण ने 31 जुलाई के अंक में पेज चार पर- औद्योगिक क्षेत्र प्लास्टिक कांप्लेक्स जलमग्न शीर्षक से प्रकाशित किया था।
बस्ती: औद्योगिक क्षेत्र प्लास्टिक कांप्लेक्स को जलजमाव से मुक्ति दिलाने के लिए नालियों की सफाई शुरू हो गई है। जलजमाव से परेशान इस क्षेत्र के लोगों की समस्या दैनिक जागरण ने 31 जुलाई के अंक में पेज चार पर- औद्योगिक क्षेत्र प्लास्टिक कांप्लेक्स जलमग्न शीर्षक से प्रकाशित किया था। इस समस्या पर चेंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अशोक सिंह व महासचिव हरिश्चंद्र शुक्ल ने भी जिला प्रशासन से शिकायत की थी। प्रशासन ने समस्या को गंभीरता से गंभीरता से लेते हुए पानी सूखने के बाद नालियों की सफाई कराने का आश्वासन दिया था। जिसे अब शुरू करा दिया गया है। जुलाई माह में लगातार एक सप्ताह बारिश के चलते अधिकांश इकाइयों में पानी घुस गया था। जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। सड़कों पर जल भराव के चलते लोगों को इकाइयों से निकलना भी मुश्किल हो रहा था। परिसर के अंदर चारों तरफ की सड़कें ऊंची,अंदर की सड़कें के नीचे, नालियों के बन्द होने के कारण जल जमाव की स्थित पैदा हो जाती है। नालियों की सफाई और मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों को समस्या के स्थाई समाधान की उम्मीद हो गई है। यहां की निवासी सीमा चौधरी, रंजना चौधरी, अनुराधा यादव,बाबूलाल, पुल्लूर, प्रदीप, जगदीश चौधरी,जमुना प्रसाद कन्नौजिया, वीरेंद्र, ओमकार, मोनू ने जागरण अखबार को धन्यवाद दिया है।