बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए माडल
बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने माडल प्रस्तुत किए।
बस्ती : लिटिल फ्लावर्स कांवेंट स्कूल में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रबंधक सुरेंद्र सिंह व प्रधानाचार्य मधुरानी सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
मुख्य अतिथि नरोत्तम चौधरी, डा. विवेक मणि त्रिपाठी, शशि दर्शन त्रिपाठी, सुमित धर द्विवेदी, सोनम पांडेय ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया । यूकेजी में तेजस उपाध्याय, अनुभव, हिमांशी एंड चित्रांश रत्वानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा तीन के इंशात ने प्रथम, आयुष शुक्ल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 की अंशिका एंड शाश्वत ग्रुप ने लाई-फाई, दिव्या एंड ज्योति ग्रुप ने हाईड्रोलिक ब्रिज में प्रथम, कक्षा छह के आदित्य एवं निखिल ग्रुप ने वाटर राकेट में प्रथम, कक्षा सात के आंकाक्षा एवं श्रेया ग्रुप ने स्मोक आब्जर्वर में प्रथम, रुद्र एंड सार्थक ग्रुप ने हाईटेक सिटी में प्रथम स्थान प्राप्त किया।