प्रमुख सचिव आज बस्ती में, सीएचसी बनकटी का करेंगी निरीक्षण
बस्ती: प्रमुख सचिव महिला कल्याण, वन एवं पर्यावरण रेणुका कुमार बुधवार को बस्ती आ रहीं हैं। वह सुबह नौ
बस्ती: प्रमुख सचिव महिला कल्याण, वन एवं पर्यावरण रेणुका कुमार बुधवार को बस्ती आ रहीं हैं। वह सुबह नौ बजे लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण गृह पर पहुंचेंगी। प्रमुख सचिव के निजी सचिव अनिल कुमार श्रीवास्तव की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार जिले की नोडल, प्रमुख सचिव सुबह 9.30 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी का निरीक्षण करेंगी। 10.30 बजे बनकटी ब्लाक के ग्राम पंचायत बेहिल पहुंचेंगी। जहां आयोजित चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनेंगी। दिन में एक बजे वह निरीक्षण गृह वापस आएंगी। 2.10 बजे ईंट भट्ठों से प्राप्त शिकायतों के संबंध में निरीक्षण करेंगी। तीन बजे सीएम के समक्ष उपस्थित होकर बस्ती के लोगों की ओर से की गई शिकायतों के समाधान की रिपोर्ट का निरीक्षण करेंगी। प्रभारी डीएम अर¨वद कुमार पांडेय ने प्रमुख सचिव के कार्यक्रम की पुष्टि की। सीएचसी बनकटी के निरीक्षण की सूचना मिलते ही वहां की व्यवस्था चाक चौबंद करने की तैयारी शुरू कर दी गई है।