चक्कर लगाने की जल्दी बनी मौत का कारण
लोडर से मिट्टी की खोदाई व अधिक चक्कर लगाने के दबाव ने राजेश को मौत के मुंह में धकेल दिया। जवान बेटे की मौत से पिता राम सजीवन बदहवास है तो परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बुधईपुर गांव निवासी 20 वर्षीय राजेश उर्फ खन्ना बढ़ोखर गांव निवासी दीनानाथ गुप्ता का ट्रैक्टर चलाता था।
बस्ती: लोडर से मिट्टी की खोदाई व अधिक चक्कर लगाने के दबाव ने राजेश को मौत के मुंह में धकेल दिया। जवान बेटे की मौत से पिता राम सजीवन बदहवास है तो परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के बुधईपुर गांव निवासी 20 वर्षीय राजेश उर्फ खन्ना बढ़ोखर गांव निवासी दीनानाथ गुप्ता का ट्रैक्टर चलाता था। हथिनास चौराहे के निकट खेत से चनईपुर गांव के कपिलदेव पांडेय के लोडर से मिट्टी भरा जा रहा था। सोमवार शाम साढ़े सात बजे राजेश मिट्टी लेने जा रहा था। रास्ते में मोड़ पर अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट गया। दबकर उसकी मौत हो गई। मिट्टी गिराने के लिए चक्कर के हिसाब से रकम मिलती है। राजेश भी अधिक चक्कर लगाने की जल्दी में था। तेज गति के चलते मोड़ पर ट्रैक्टर नियंत्रित नहीं कर पाया।