कैडेटों को सिखाए गए सफलता के गुर
शहर में निकाली गई जागरूकता रैली
बस्ती : 47 वीं यूपी बटालियन एनसीसी के जीआरएस इंटर कालेज में चल रहे संयुक्त वार्षिक शिविर के आठवें दिन मंगलवार को कैडेटों को सफलता के गुर सिखाए गए। ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पीपीएस बाजवा पहुंचे। उन्होंने शिविर का निरीक्षण किया। सबसे पहले ब्रिगेडियर को कैडेटों की ओर से गार्ड आफ आनर दिया गया। उन्होंने कुक हाउस, ट्रे¨नग एरिया, शौचालय, ली¨वग एरिया का अवलोकन किया। सुव्यवस्थित ढंग से शिविर संचालन होने पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कैडेटों को शौचालय निर्माण के लिए संकल्प दिलाया। कहा कि एक कैडेट दस लोगों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित करें। सभी को पौधरोपण, उनकी सुरक्षा और समाज सेवा करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद कैडेटों ने स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में जागरूकता रैली निकाली। नपाध्यक्ष रूपम मिश्रा और उनके प्रतिनिधि पुष्कर मिश्र भी इसमें शामिल हुए। एनसीसी स्वस्थ जीवन जीने की कला सिखाता है। इससे देश प्रेम और समाज सेवा की भावना जागृति होती है। यह रैली गांधीनगर मार्ग होते हुए नेहरू तिराहे पर पहुंची। कैप्टन तफज्जुल हुसेन, लेफ्टीनेंट राजेंद्र बौद्ध, ले. जेके शाही ने रैली की अगुवाई की। कर्नल एके कुलश्रेष्ठ ने रिक्रू¨टग क्लास लिया। वीके ¨सह, सूबेदार मेजर एचआर श्रेष्ठा, राजेश गुरुंग, दलवीर ¨सह, उपेंद्र ¨सह, विजय कुमार, आशीष श्रीवास्तव मौजूद रहे।