बस्ती के युवक की मुंबई में ट्रेन से कटकर मौत
रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 10:47 PM (IST)Updated: Mon, 23 Dec 2019 10:47 PM (IST)
बस्ती: मुंबई कमाने गए सोनहा थाना क्षेत्र के एक युवक की थाणे स्टेशन पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। रुद्रपुर निवासी रामनाथ गुप्ता (40) रविवार की रात थाणे स्टेशन की तरफ गया था। इसी दौरान अचानक ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामनाथ की मौत की खबर जैसे ही गांव में पहुंची परिजन रोने बिलखने लगे।
रामनाथ मुंबई के थाणे में रहकर सिलाई का काम करता था। परिजनों के अनुसार रात में रामनाथ ने घर पर फोन भी किया था। पत्नी शशिकला से बात करने के बाद वह स्टेशन की तरफ निकला था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें