Move to Jagran APP

शाम को हुई झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड

कई स्थानों पर ओले पड़े आलू मटर सरसों फसल को हुआ नुकसान बारिश से शहर व गांव की खराब सड़कों पर सफर हुआ मुश्किल

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 11:01 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 11:01 PM (IST)
शाम को हुई झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड
शाम को हुई झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड

जागरण संवाददाता, बस्ती : हर दिन मौसम करवट बदल रहा है। रविवार पूरे दिन बादल और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा और देर शाम झमाझम बारिश हुई। बारिश से आलू, मटर व सरसों फसलों को नुकसान हुआ है, जबकि गेहूं फसल को फायदा हुआ। बारिश होने से ठंड भी बढ़ गई है।

loksabha election banner

रात में कोहरा था। सुबह कोहरे का धुंध छट गया था। उम्मीद थी कि समय से सूरज निकलेगा। लेकिन बादलों के ओट से सूरज 12 बजे के बाद निकले और ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली। लेकिन फिर बादलों के ओट में सूरज छिप गया। सर्द हवाओं के चलते लोगों को परेशानी हुई। शाम को फिर आसमान में बादल छा गए। मौसम खराब होने से लोगों की दिनचर्या व कामकाज भी प्रभावित रहा। वहीं शाम को हुई बारिश से समस्या बढ़ गई थी। जिले के कई हिस्सों में ओले भी पड़े। आलू, सरसों व मटर की खेती करने वाले किसान चितित दिखे, जबकि गेहूं फसल की सिचाई के लिए तैयारी कर रहे किसान खुश दिखे। उनके लिए यह बारिश संजीवनी बनी। वहीं बारिश से शहर और गांवों की खराब सड़कों पर चलना दूभर हो गया है। सड़क में बने गड्ढों से समस्या और बढ़ गई है। लोग उसमें गिरकर चोटिल हो रहे है। कृषि विज्ञान केंद्र बंजरिया के अनुसार अधिकतम तापमान 18, माइनस 2.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 प्लस 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 3.2 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। आगामी 24 घंटे में हल्के से मध्यम बादल छाए रहेंगे। कोहरा भी रहेगा। कहीं-कहीं बारिश होगी। हवा सामान्य गति से पूर्वी चलने के आसार हैं। जिला कृषि अधिकारी मनीष कुमार सिंह के अनुसार कहीं-कहीं ओले गिरे हैं। फसलों के नुकसान की सूचना फिलहाल नहीं है। बिजली गिरने से महिला हुई बेहोश

जासं. बस्ती : रविवार को शाम में बादल गरजने के बाद शहर के पिकौरा शिवगुलाम में बिजली गिरने से एक महिला बेहोश हो गई। परिजन महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराए हैं। इलाज चल रहा है।

पिकौरा शिवगुलाम में कालीमंदिर के पास करीब 7.30 बजे बादल गरजा और बिजली गिरी। इससे मोहल्ले की पूर्णिमा पांडेय सदमे में आकर अचेत हो गई। हालत बिगड़ता देख परिजन महिला को जिला अस्पताल ले गए। इलाज चल रहा है। मनोनीत सभासद प्रभाकर मणि त्रिपाठी ने बताया कि बिजली गिरने से कई लोग डर गए थे। कोई जनहानि नहीं हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.