Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

बस्ती विकास समिति द्वारा आनलाइन के माध्यम से सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई।

By JagranEdited By: Published: Sun, 23 Jan 2022 11:07 PM (IST)Updated: Sun, 23 Jan 2022 11:07 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस
जयंती पर याद किए गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस

जासं,बस्ती: नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती जगह-जगह मनाई गई। वक्ताओं ने उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की। बस्ती विकास समिति द्वारा आनलाइन के माध्यम से सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इसके बाद समिति के महिला विग का गठन करते हुए राजकीय महाविद्यालय रुधौली की हिदी प्रोफेसर डा. शैलजा सतीश को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष बनाया गया।

loksabha election banner

संरक्षक डा. वीरेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस वास्तव में वीर थे। जो अपनी मातृभूमि की खातिर अपना सर्वस्व त्याग दिया। संस्थापक अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि नेता जी सुभाषचंद्र बोस भारतीय क्रांति के जनक थे।

राज्य ललित कला अकादमी सदस्य एवं समिति संरक्षक डा नवीन श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया। संतोष सिंह, प्रवीण श्रीवास्तव, डा. सिम्मी भाटिया, ज्योति निषाद, सुषमा सिंह, अनुपमा श्रीवास्तव मौजूद रहे। सोशल क्लब के जिलाध्यक्ष अमर सोनी की अगुवाई में सुभाष तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके योगदान पर चर्चा की गई। मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, संरक्षक अरविन्द श्रीवास्तव गोला, मनमोहन श्रीवास्तव काजू,सत्येन्द्र सिंह भोलू, विद्यामणि सिंह, राकेश चौरसिया, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे। शिवसेना के जिला प्रमुख प्रमोद पांडेय की ओर से शिविर कार्यालय सुभाष चन्द्र बोस और शिव सेना संस्थापक बाला साहब ठाकरे की जयंती मनाई गई।

शिवसेना मंडल प्रमुख संजय प्रधान ने कहा कि नेताजी ने तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा का नारा देकर देश को एकजुट करने के साथ ही आजादी दिलाई। चन्द्रावती, सुमन, रेखा, फूलमती, मालती देवी, प्रेमा, प्रभावती, रीना, पिकी, राम प्रकाश गौतम, इंद्रपाल प्रजापति, शुभम शर्मा, सौरभ, नागेन्द्र मिश्र, हर्ष सिंह, अभय सिंह मौजूद रहे। स्वामी दयानन्द विद्यालय सुर्तीहट्टा में सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। आदित्य नारायण गिरि ने कहा कि नेताजी को देश के सच्चे सपूत थे। शिक्षक अनूप कुमार त्रिपाठी ने नेता जी को क्रांतिकारियों में सर्वोच्च बताया। ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने इंडिया गेट पर नेता जी की प्रतिमा का अनावरण करने पर प्रसन्नता व्यक्त की।योग शिक्षक सुभाष चन्द्र वर्मा ने साधकों को प्राणायाम, आसन और यौगिक जौगिग के 12 व्यायाम का अभ्यास कराया भाकियू ने सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर हुई किसान सभा जासं,रुधौली : सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के अवसर पर तहसील क्षेत्र के भितेहरा में स्थापित नेताजी की प्रतिमा के सामने भारतीय किसान यूनियन द्वारा किसान सभा का आयोजन किया गया। किसान समस्याओं पर चर्चा की गई। उसके बाद सुभाष चंद्र बोस की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। तहसील अध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार के चुनाव आते ही तीनों कृषि कानून वापस ले लिया हैं। इसमें भी कोई किसानों के साथ रणनीति की गई है। अठदमा में आयोजित कार्यक्रम में पुष्करादित्य सिंह ने कहा की भाकियू के चलते ही तहसील क्षेत्र में नेताजी की प्रतिमा स्थापित हो पाई है। राम भवन यादव की टीम द्वारा लोक गीत के माध्यम से सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डाला गया। रामचंद्र सिंह,राजाराम वर्मा, रामनगर किसान, फूलचंद चौधरी, राम प्रताप चौधरी, परमात्मा प्रसाद, हरिराम पासवान, लालमन चौधरी, रामफेर चौधरी, गौरी शंकर, दयाराम चौधरी अन्य मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.