Move to Jagran APP

संविधान ने दिया बराबरी का अधिकार,हक के लिए जागरूक हो समाज

अपना दल (एस) की विजय संकल्प रैली संविधान दिवस के महत्व को समझें आने वाली पीढि़यां

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 11:20 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 11:20 PM (IST)
संविधान ने दिया बराबरी का अधिकार,हक के लिए जागरूक हो समाज
संविधान ने दिया बराबरी का अधिकार,हक के लिए जागरूक हो समाज

जागरण संवाददात, सल्टौआ, बस्ती: अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि संविधान ने सबको बराबरी का अधिकार दिया है। हक के लिए पिछड़ा वर्ग के समाज को जागरूक होकर लड़ना होगा। सामाजिक बदलाव और विकास की मुख्यधारा में पिछड़ा समाज को लाने में महिलाएं अहम भूमिका का निर्वहन कर सकती हैं। इसके लिए उनको कार्यक्रमों में बढ़चढ़कर भागीदारी निभानी चाहिए।

loksabha election banner

केंद्रीय राज्यमंत्री शनिवार को यहां विशुनपुरवा में विजय संकल्प रैली को संबोधित कर रही थीं। कहा देश में विभिन्न जाति-धर्म होने के बावजूद संविधान के कारण सभी एक हैं। 26 नवंबर संविधान दिवस है। आने वाली पीढि़यां इसके महत्व को जाने समझें इसलिए 2015 से प्रत्येक साल यह दिवस मनाया जा रहा है। अपना दल के सोनेलाल पटेल को याद करते हुए कहा उन्हीं की सोच के कारण हाशिए पर पड़ा यह समाज आगे बढ़ सका। पूर्व प्रधान मंत्री वीपी सिंह को याद करते हुए कहा उनके एक निर्णय से पिछड़ी जातियों को सम्मान मिला। इससे पहले उन्होंने आसन्न विधान सभा चुनाव के लिए अपना दल एस व सहयोगी दलों के पक्ष में समर्थन मांगा। इससे पहले रैली का शुभारंभ डा.भीमराव आंबेडकर, सोनेलाल पटेल, सरदार वल्लभ भाई पटेल, पूर्व प्रधान मंत्री वीपी सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं नमन कर किया गया। बसपा से बड़ा हो गया अपना दल एस

उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार राज्य मंत्री जय कुमार सिंह जैकी ने कहा कि अपना दल एस प्रदेश में बसपा से भी बड़ा दल बन गया है। आरक्षण की बात हो या फिर कृषि को उद्योग का दर्जा दिलाना। पार्टी इन मुद्दे पर मुखर आंदोलन करती आ रही है। अपना दल निरंतर सामाजिक न्याय की विचारधारा से आगे बढ़ रहा है। कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी के नौ विधायक हैं। यदि यह संख्या बढ़ेगी तो आपकी हक की लड़ाई सदन में मजबूत होगी।

प्रदेश अध्यक्ष जमुना प्रसाद सरोज ने संगठन की मजबूती पर जोर दिया। कहा कि बूथ स्तर तक सांगठनिक ढांचा मजबूत होने पर ही पार्टी सहयोगी दल से चुनाव लड़ने के लिए अधिक सीट की मांग कर सकती है। कहा आरक्षण हमारा अधिकार है। समता मूलक समाज की स्थापना तक पार्टी चुप नहीं बैठेगी। विधानसभा प्रभारी वेद प्रकाश चौधरी ने अतिथियों का स्वागत किया जबकि संचालन राम नैन पटेल ने किया। रैली को रेखा वर्मा,जिला अध्यक्ष विवेक चौधरी,राम सिंह पटेल,महिपाल पटेल, राकेश पटेल,झिनकान चौधरी ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.