Move to Jagran APP

टिकट बंटवारे में कार्यकर्ताओं को मिली तरजीह

अनिल दूबे को कुदरहा राकेश श्रीवास्तव को सदर कृष्ण कुमार सिंह को विक्रमजोत और यशकांत सिंह को रामनगर से मिला टिकट

By JagranEdited By: Published: Wed, 07 Jul 2021 11:49 PM (IST)Updated: Wed, 07 Jul 2021 11:49 PM (IST)
टिकट बंटवारे में कार्यकर्ताओं को मिली तरजीह
टिकट बंटवारे में कार्यकर्ताओं को मिली तरजीह

जागरण संवाददाता,बस्ती: ब्लाक प्रमुख टिकट के बंटवारे में कार्यकर्ताओं को तरजीह तो मिली ही सांसद और विधायकों की भी खूब चली। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही विधान सभा क्षेत्र से लेकर जिले की कोर कमेटी की बैठक तक में दावेदारों के नामों को लेकर गहन मंत्रणा हुई और एका बनाने का पूरा प्रयास किया गया। फिलहाल भाजपा ने टिकटार्थियों की सूची जारी कर दी है। सामान्य वर्ग के कार्यकर्ताओं को छह टिकट दिया गया है। बाकी नौ सीट आरक्षित हैं।

loksabha election banner

जिले में कुल 14 ब्लाक हैं। इसमें कुदहरा और सदर सीट से सर्वाधिक चार-चार ने दावेदारी की थी। बाकी सीटों पर दो से तीन नाम थे। विक्रमजोत से भाजपा ने कृष्ण कुमार सिंह को टिकट दिया है। सिंह हर्रैया विधायक अजय सिंह के भाई हैं। परशुरामपुर से तीन दावेदार थे। त्रयंबक पाठक, दिनेश प्रताप सिंह नन्हे और शिरीष पांडेय। शिरीष पांडेय अपनी माता शांति देवी के लिए टिकट मांग रहे थे। पार्टी ने शांति देवी को टिकट देकर चर्चाओं पर विराम लगा दिया है। इसको लेकर प्रवीण पाठक ने अपने फेसबुकवाल पर नाराजगी जाहिर की। टिकट काटने के लिए उन्होंने विधायक अजय सिंह को टारगेट किया। जवाब में विधायक ने कहा आपका टिकट कल भी फाइनल था और आज भी है। निजी समस्याओं का हवाला देते हुए चुनाव न लड़ने की बात आपने ही कही थी, फिर भी यदि चुनाव लड़ना चाहते हैं तो नामांकन कराएं,भाजपा का समर्थन दिलाने के लिए वह तैयार हैं। वैसे तो सभी सीटों के लिए दावेदारों के बीच खूब जोर आजमाइश चली लेकिन सूची जारी होने के बाद किसी ने चयन को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं जाहिर की।

सदर सीट से चार दावेदार थे। एक को विधायक का समर्थन था तो दूसरा संगठन का चहेता। एक महिला भी प्रमुख दावेदार नहीं लेकिन कोर कमेटी की बैठक में ही उनका नाम बाहर हो गया था। यहां से राकेश श्रीवास्तव को टिकट दिया गया है। यह सांसद के करीबी तो हैं ही पार्टी के जुझारू कार्यकर्ता भी हैं। नगर पालिका चेयरमैन का टिकट वह अपनी पत्नी के लिए मांग रहे थे लेकिन नहीं मिल पाया था। इस तरह पार्टी ने पूर्व की नाराजगी दूर करने के साथ ही उस समय किया वादा भी पूरा किया। राम नगर से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष यशंकात सिंह को और सल्टौआ से दुष्यंत विक्रम सिंह की समर्थित गीता देवी को टिकट देकर भाजपा ने पुराने एवं निष्ठावान भाजपा कार्यकर्ताओं को तरजीह दी है। कहां से किसको मिला भाजपा का टिकट कुदरहा अनिल दूबे कप्तानगंज मिथलेश निषाद

दुबौलिया विनय कुमार सिंह

परशुरामपुर शांति देवी

बनकटी मेवाती

बस्ती सदर राकेश श्रीवास्तव

बहादुरपुर रामकुमार

विक्रमजोत कृष्णकुमार सिंह

रुधौली रेखा चौधरी

रामनगर यशकांत सिंह

सल्टौआ गोपालपुर गीता देवी

साऊंघाट अभिषेक कुमार

हर्रैया विकास कुमार निषाद

गौर कांति शुक्ला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.