Move to Jagran APP

महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार

सोमवार को कुल्हाड़ी से किया था हमला

By JagranEdited By: Published: Wed, 31 Mar 2021 11:33 PM (IST)Updated: Wed, 31 Mar 2021 11:33 PM (IST)
महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार
महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमले का आरोपित गिरफ्तार

जागरण संवाददाता टिनिच, बस्ती: महिला पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने के आरोपित को गौर पुलिस ने गिरफ्तार कर बुधवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया।

loksabha election banner

थाना क्षेत्र के साड़ी कल्प गांव निवासी बिरजू पुत्र स्व. कड़कदीन का अपने पड़ोसी विनोद के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। अक्सर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और जान से मारने की धमकी देने का विवाद होता रहता था। सोमवार की सुबह बिरजू और विनोद की पत्नी कौशिल्या से किसी बात को लेकर बहस हो गई। बात अपशब्दों तक पहुंच गई। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत करा दिया। दोपहर बाद कौशिल्या अपने पति विनोद को खाना देने गांव में स्थित दूसरे मकान पर जा रही थी। इसी बीच बिरजू ने घात लगाकर कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। सतर्कता के चलते कुल्हाड़ी सिर के बजाय गले व सीने के बीच लगी। गंभीर रूप से घायल कौशिल्या को तत्काल जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना के दिन ही पीड़ित के पति विनोद की तहरीर पर बिरजू के खिलाफ जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। चौकी प्रभारी टिनिच जय प्रकाश चौबे व उनकी टीम ने बिरजू को कप्तानगंज थाना क्षेत्र के अगनियापुर स्थित पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया।

कुआनो नदी में कूदने जा रही महिला को रोका

जागरण संवाददाता, बस्ती : डायल 112 पीआरवी ने एक बार फिर अपनी उपयोगिता साबित की है। बुधवार को अमहट घाट से नदी में कूदकर जान देने जा रही एक महिला को समय रहते पीआरवी टीम ने बचा लिया। सुबह 9.31 बजे कालर राजा सिंह ने डायल 112 को सूचना दी कि एक महिला पारिवारिक विवाद की वजह से नदी के किनारे सुसाइड करने का प्रयास कर रही है। सूचना पर महिला पीआरवी-02 पांच मिनट के अंदर मौके पर पहुंच गई। मौके पर देखा कि एक महिला अमहट पुल से कूदने जा रही थी। उसे समझा बुझाकर आत्महत्या करने से रोका गया। मौके पर महिला के घरवाले आ गए थे, चौकी प्रभारी अमहट राकेश कुमार को आवश्यक कार्रवाई के लिए महिला को सुपुर्द कर दिया गया। महिला को आत्महत्या से रोकने वाली पीआरवी टीम में हेड कां.विजय कुमार यादव, महिला आरक्षी ममता यादव, ज्योति यादव, चालक हेड कां. रघुनंदन उपाध्याय शामिल हैं।

...


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.