किशोरी से दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ 10 अक्टूबर को स्कूल जाते समय बाइक पर बैठाकर स्कूल छोड़ने के बहाने गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपित को नगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित आल्हा पांडेय निवासी भरौली थाना वाल्टरगंज के बारे में मुखबिर ने सूचना दी कि वह बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित पालनगर चौराहे पर भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है।
बस्ती: नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी के साथ 10 अक्टूबर को स्कूल जाते समय बाइक पर बैठाकर स्कूल छोड़ने के बहाने गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने के आरोपित को नगर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित आल्हा पांडेय निवासी भरौली थाना वाल्टरगंज के बारे में मुखबिर ने सूचना दी कि वह बस्ती कलवारी मार्ग पर स्थित पालनगर चौराहे पर भागने की फिराक में वाहन का इंतजार कर रहा है। मौके पर प्रभारी निरीक्षक नगर रामआशीष यादव ने हमराही के साथ पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।