Move to Jagran APP

19621 को लगाया गया कोरोनारोधी टीका

अभियान में 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर हेल्थ केयर वर्करों समेत 1133 लोगों को बूस्टर डोज दी गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 17 Jan 2022 11:24 PM (IST)Updated: Mon, 17 Jan 2022 11:24 PM (IST)
19621 को लगाया गया कोरोनारोधी टीका
19621 को लगाया गया कोरोनारोधी टीका

बस्ती : जिले में कोरोना से बचाव का टीकाकरण जारी है। सोमवार को 403 बूथों पर टीकाकरण अभियान चला। यहां पहुंचे 19 हजार 621 लोगों को टीका लगाया गया।

loksabha election banner

अभियान में 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्करों समेत 1133 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। किशोर-किशोरियों को पहली डोज पर जोर है। जिला व महिला अस्पताल समेत सभी सीएचसी-पीएचसी, उपकेंद्रों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। अभियान में 6553 किशोर- किशोरियों को वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर में अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। महिला अस्पताल में 111 लोगों को कोविशील्ड और 126 लोगों को को-वैक्सीन लगी। यहां एएनएम ज्योति गुप्ता, सुनीता त्रिपाठी, पलक श्रीवास्तव, सुषमा, संदीप शर्मा आदि ने वैक्सीनेशन किया। जिला अस्पताल में 56 को कोविशील्ड और 103 को कोवैक्सीन की डोज दी गई। एएनएम सरिता सिंह, विकास त्रिपाठी, सुनीता चौधरी, पवन आदि ने वैक्सीनेशन कार्य किया। अब तक जिले में 27 लाख 18 हजार 399 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 18 व 45 प्लस और किशोर वर्ग वाले लोग शामिल है। एसीएमओ ने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने वाले लोग फोन से पंजीकरण करके बूथ पर पहुंचे, इससे आसानी होगी। अब तक 10 लाख से अधिक लोगों लगा टीका

बस्ती: एक साल के भीतर जिले में 10 लाख से अधिक लोगों को कोरोनारोधी टीका लग चुका है। 16 जनवरी 2021 से 16 जनवरी 2022 तक कुल 1093161 लोगों का टीकाकरण हुआ है। अधिक से अधिक लोगों को टीका लगवाने का अभियान जारी है।

जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने बताया कि इसमें 23594 हेल्थ वर्कर तथा 22230 फ्रंटलाइन वर्कर हैं। इसमें से 1024259 लोगों को कोविशील्ड तथा 68092 को कोवैक्सीन लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि 17 मई 21 से 18 से 44 वर्ष के लोगो का टीकाकरण शुरू किया गया। 16 जनवरी 2022 तक कुल 1472077 लोगों को टीका लगाया गया, जिसमें से 1345081 लोगों को कोविशील्ड तथा 126996 लोगों को कोवैक्सीन लगाई गई है। 15 से 17 वर्ष के किशोरों का तीन जनवरी 2022 से टीकाकरण शुरू किया गया है। लक्ष्य 172848 के सापेक्ष 126822 किशोरों को पहली डोज लगाई गई है।

जिले को 15 वर्ष से ऊपर के किशोरों के टीकाकरण में प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त है। 96.85 प्रतिशत पहली डोज के साथ टीकाकरण में 22वीं तथा 62.55 प्रतिशत दूसरी डोज के साथ टीकाकरण कराकर 15वीं रैंक प्राप्त है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.