अपात्रों को आवास देने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन
हर्रैया ब्लाक के औरातोंदा ग्राम पंचायत का मामला
जागरण संवाददाता, हर्रैया, बस्ती : हर्रैया ब्लाक पर ग्राम पंचायत औरातोंदा की सखी समूह से जुड़ी राजकुमारी, सुशीला, आरती, धनपता, नीलम, कंचन, अंजली देवी सहित कई महिलाओं ने अपात्रों को प्रधानमंत्री आवास, शैाचालय आवंटित करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय पर विरोध प्रर्दशन किया। इसके बाद प्रभारी एडीओ पंचायत हर्रैया बजरंगबाण चौधरी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारी महिलाओं ने मामले की तत्काल जांच कर कार्रवाई की मांग की।
महिलाओं ने आरोप लगाया है कि औरातोंदा ग्राम पंचायत में शौचालय, चरनी, प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ी धांधली हुई है। पात्रों को दरकिनार कर अपात्रों को इसका लाभ दिया जा रहा है। पात्र व्यक्ति छप्पर व पन्नी के नीचे परिवार के साथ गुजारा कर रहे हैं। आरोप लगाया कि गांव के दिलीप कुमार से आवास के नाम पर 15 हजार रुपये ले लिए गए। अभी तक न तो आवास दियो गए और न ही रकम वापस की गई। गांव में नवनिर्मित सामुदायिक शौचालय में सफाई कार्य के लिए समूह की महिला बीना को नियुक्त किया गया था, लेकिन पूर्व प्रधान ने अवैध तरीके से दूसरी महिला रजनी को नियुक्त कर दिया है, जिससे उस गरीब महिला के सामने रोजी-रोटी के लाले पड़ रहे हैं। महिलाओं ने उन्हें फिर से नियुक्त कराने सहित अन्य मांगों लेकर पूर्व प्रधान के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस मौके पर सुमिला देवी, आशारानी, गीता, राधिका, कल्पना देवी सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं। गेट मीटिग कर राज्यकर्मियों ने मांगा हक
जागरण संवाददाता, बस्ती : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले राज्य कर्मचारियों ने लंबित मांगों के समर्थन में शुक्रवार को नलकूप कार्यालय पर गेट मीटिग की। हक के लिए आवाज उठाई।
अध्यक्ष एसएन शुक्ल ने कहा कि 19 फरवरी से 27 फरवरी तक काला फीता बांधकर कर्मचारियों ने कार्य करते हुए सरकार की नीतियों का विरोध किया था। इसके बाद भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला। सकारात्मक रवैया न अपनाने पर 28 फरवरी से गेट मीटिग शुरू की गई है। बताया कि कर्मचारी मजबूर होकर यह निर्णय लिए हैं। कहा कि मीटिग करके कर्मचारियों को जागरूक किया जा रहा है। 18 मार्च को मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। मंडल अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों को मिल रहे लाभ में कटौती करके उनका हक छीन रही है। नई भर्ती न करके युवाओं को बेरोजगार बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। संविदा व आउटसोर्सकर्मियों का शोषण किया जा रहा है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। परशुराम त्रिपाठी, गौरीशंकर, शिवराम यादव, बलिकरन, राम स्वारथ चौधरी, उदय नारायन, विनोद कुमार, अभिषेक कुमार, फैज अहमद, बृजनंदन तिवारी, संतोष कुमार, उदयभान, राममणि चौबे आदि मौजूद रहे।