आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का ब्लाक मुख्यालयों पर धरना
महिला आगंनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय हर्रैया पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने ब्लाक अध्यक्ष रानी सिंह की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया।
बस्ती: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को कार्य बहिष्कार कर जिले के सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय के समक्ष धरना दिया। सीएम को संबोधित मांग पत्र सीडीपीओ को सौंपा। वहीं जिला मुख्यालय पर डीएम के प्रशासनिक अधिकारी से मिलकर संगठन के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा।
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ बस्ती की जिलाध्यक्ष रतनबाला श्रीवास्तव ने बताया कि योगी सरकार प्रदेश में कार्यरत लगभग चार लाख महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ वादाखिलाफी कर रही है। सरकार बनने से पूर्व कार्यकर्ताओं का मानदेय 10 हजार एवं सहायिकाओं का पांच हजार रुपये बढ़ाने का आश्वासन दिया था पर उस पर अमल नहीं किया। चुनाव नजदीक आने पर परफारमेंस बोनस के तौर पर मानदेय बढ़ाने का शासनादेश जारी किया गया है, जिससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वयं को ठगा महसूस कर रही हैं।
जिला मंत्री मिथिलेश पांडेय ने कहा कि जिले और परियोजना के अधिकारी आंगनबाड़ी कर्मियों की समस्याओं के प्रति उदासीन हैं। संघ प्रतिनिधियों से वार्ता तक नहीं की जा रही है। मृतक आंगनबाड़ी कर्मियों के परिवार वालों को बीमा का क्लेम नहीं मिल पा रहा है। जिला संरक्षक कामरेड के.के.श्रीवास्तव ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही डीपीओ, संघ से वार्ता करके समस्याओं का समाधान नहीं करेंगी तो विकास भवन के समक्ष जिले भर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं उनका घेराव करेंगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले 21 हजार रुपये वेतन
महिला आगंनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर शुक्रवार को बाल विकास परियोजना कार्यालय हर्रैया पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने ब्लाक अध्यक्ष रानी सिंह की अगुवाई में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार उन्हें 1500 रुपया प्रोत्साहन के रूप में देने जा रही है। बेहतर होगा उसे मानदेय में समाहित कर दिया जाए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 21 हजार रुपये वेतन दिया जाए। सबका सामूहिक बीमा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका की मृत्यु होने के बाद परिवार के किसी सदस्य को उनके स्थान पर नौकरी दी जाए। सुमनलता त्रिपाठी, शीला सिंह, सरिता देवी, पुष्पा सिंह, सरोज देवी, माया देवी, मीरा यादव, रेहाना बेगम आदि मौजूद रहीं। दुबौलिया
में बाल विकास परियोजना कार्यालय के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर ब्लाक अध्यक्ष चंद्रप्रभा यादव की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया। अनीता सिंह, उषा वर्मा, उषा चौधरी, पूनम, रीना सिंह, मृदुला सिंह, तारा, गीता देवी, रामदुलारी, अनीता आदि मौजूद रहीं। सल्टौआ में धरना प्रदर्शन कर विरोध जताया
भानपुर: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 17 सूत्रीय मांगों को लेकर रामनगर व सल्टौआ स्थित बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया। बाद में उनके द्वारा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सीडीपीओ को सौंपा गया।
रामनगर में संगठन की ब्लाक अध्यक्ष सुनीता सिंह के नेतृत्व में मुख्य सेविका अजीज फातिमा को व सल्टौआ में सरोज शुक्ला की अगुवाई में धरना प्रदर्शन किया गया। वक्ताओं ने सरकार से चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार मानदेय वृद्धि का शासनादेश जारी करने, प्रोत्साहन राशि को मानदेय में बदले जाने, पेंशन के रूप में 10 हजार रुपये दिए जाने आदि की मांग शामिल है। सुमन मिश्रा, नीलम दुबे, कमलेश पांडेय, गीता धर दुबे, मधु रावत, हेमलता जायसवाल, अमिता जायसवाल, बिदू देवी, आभा शुक्ला, कल्पना, सावित्री मौर्य, नीलम शुक्ला, गंगोत्री, सुभावती, मालती, कादंबरी, सुनीता, गीता, कुसुम, सुषमा त्रिपाठी आदि मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री को संबोधित सौंपा ज्ञापन
रुधौली: ब्लाक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर विरोध जताया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीडीपीओ को सौंपा। ब्लाक अध्यक्ष कुसुम चौधरी, मीरा देवी ,मधुबाला ,वंदना, किरन, पूनम ,कैसरजहां, कंचन, सुदामा, आशा ,सुनीता, प्रमिला, प्रेमा आदि मौजूद रहे।