इंद्रदेव को खुश करने को हुआ अखंड रामायण
हवन पूजन के बाद भंडारे का हुआ आयोजन
By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Jul 2018 11:15 PM (IST)Updated: Sun, 22 Jul 2018 11:15 PM (IST)
बस्ती : इंद्रदेव को खुश करने के लिए महुआर शिवमंदिर पर अखंड रामायण का पाठ हुआ। इस दौरान इंद्रदेव से बारिश की मन्नते मांगी गई। जिससे फसल को संजीवनी मिल सके। बारिश न होने से किसान मायूस है। हियुवा के तहसील संयोजक अनुज ¨सह एवं नगर अध्यक्ष राज कुमार सोनी ने क्षेत्र के अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया। रविवार को विधिवत हवन पूजन व भंडारे के साथ समापन हुआ। जिलाध्यक्ष अज्जू ¨हदुस्थानी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष शशि भूषण ¨सह, जिला उपाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, जिलामंत्री महेंद्र त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष ने ग्रामीणों को 251 पौधे वितरित किए। गांव में ही स्थित मां काली के मंदिर परिसर में पौधे भी लगाए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें