स्टाल लगाकर प्याज की बिक्री कराएगा प्रशासन
प्याज की बढ़ती दरों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने कदम बढ़ा दिया है। स्टाल लगाकर प्याज की बिक्री की जाएगी। जहां जरूरतमंद न्यूनतम फुटकर मूल्य पर प्याज की खरीदारी कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 19 Nov 2019 11:19 PM (IST)Updated: Tue, 19 Nov 2019 11:19 PM (IST)
बस्ती : प्याज की बढ़ती दरों पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने कदम बढ़ा दिया है। स्टाल लगाकर प्याज की बिक्री की जाएगी। जहां जरूरतमंद न्यूनतम फुटकर मूल्य पर प्याज की खरीदारी कर सकते हैं। अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने इस बारे में आदेश जारी कर दिया है। बताया उद्यान विभाग अपने कार्यालय के बाहर, मंडी समिति दक्षिण दरवाजा व नवीन मंडी स्थल के सामने तथा कर्मचारी कल्याण निगम द्वारा कलेक्ट्रेट में स्टाल लगाकर प्याज की बिक्री की जाएगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें