पर्यावरण प्रदूषण रोकने के लिए प्रशासन ने ली राय
मुख्य राजस्व अधिकारी आरडी पांडेय की अध्यक्षता में पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरणविदों की बैठक बुधवार को मुंडेरवा के निर्माणाधीन चीनी मिल परिसर में हुई। बैठक में आम लोगों की भी राय ली गई। चीनी मिल से संभावित पर्यावरण प्रदूषण की आशंकाओं का समाधान किया गया। सदर विधायक दयाराम चौधरी भी मौजूद रहे।
बस्ती: मुख्य राजस्व अधिकारी आरडी पांडेय की अध्यक्षता में पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरणविदों की बैठक बुधवार को मुंडेरवा के निर्माणाधीन चीनी मिल परिसर में हुई। बैठक में आम लोगों की भी राय ली गई। चीनी मिल से संभावित पर्यावरण प्रदूषण की आशंकाओं का समाधान किया गया। सदर विधायक दयाराम चौधरी भी मौजूद रहे।
वायु एवं जल प्रदूषण रोकने के लिए चीनी मिल में किए जा रहे उपायों की जानकारी देने के लिए चीनी निगम के कंसल्टेंट पीएन सिसौदिया,प्रदूषण वैज्ञानिक एके गुप्त,क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी एसबी ¨सह ,सहायक अभियंता विजय,चीनी निगम के उप मुख्य रसायनज्ञ संदीप खरे,चीनी निगम के टेक्निकल मैनेजर एमके कुलश्रेष्ठ तथा गोरखपुर के पर्यावरणविद भुवनेश्वर पांडेय मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि मिल में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट बनाया जा रहा है तथा चिमनी के पास फ्लाइंग ऐश अरेस्टर संयत्र लगाया जा रहा है। पर्यावरण के महत्व, प्रदूषण से होने वाली समस्याओं और उनके निदान पर भुवनेश्वर पांडेय ने प्रकाश डाला। मिल से निकलने वाले शोधित पानी को वैज्ञानिकों ने फसल की ¨सचाई के योग्य बताया। संचालन पीएन सिसौदिया ने किया। मुख्य राजस्व अधिकारी आरडी पांडेय ने पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण पर चर्चा की। जीएम आरपी ¨सह, इसजैक के परियोजना प्रबंधक सुरेश चौहान, मुख्य गन्ना प्रबंधक मुनीस भारद्वाज, सहकारी गन्ना समिति मुंडेरवा के अध्यक्ष दीवान चंद्र पटेल, उपाध्यक्ष विश्वजीत पाल मौजूद रहे।