69 की बिजली काटी,पांच पर मुकदमा दर्ज
बिजली बकायेदारों के खिलाफ जांच अभियान में आई तेजी
जागरण संवाददाता, बस्ती : विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन संतोष कुमार की अगुवाई में बकायेदारों के खिलाफ बिजली विच्छेदन की कार्रवाई शनिवार को भी की गई। एसडीओ प्रथम राम इकबाल प्रसाद ने बताया कि पुरानी बस्ती, गिदही, पालीटेक्निक क्षेत्र में 39 लोगों की बिजली काटी गई। छह के लोड बढ़ाए गए। दो लोगों पर केस दर्ज कराया गया। 5.25 लाख रुपये राजस्व वसूली की गई। जेई पुरानी बस्ती अभिषेक चंद्र ओझा, जेई गिदही अभिषेक कुमार मय टीम मौजूद रहे। वहीं एसडीओ अमहट मनोज कुमार यादव की अगुवाई में आवास विकास, कंपनीबाग आदि जगहों पर अभियान चलाकर 30 कनेक्शन काटे। अमहट के जेई आशुतोष लाहिड़ी, जेई मालवीय रोड जितेंद्र मौर्य, बड़ेवन विजय सिंह कुशवाहा, गजेंद्र श्रीवास्तव ने अभियान चलाया। 6.75 लाख की वसूली हुई। तीन लोगों पर बिजली चोरी का केस दर्ज कराया। जेई बनकटी प्रकाश वर्मा की अगुवाई में ग्राम सूरसा में 18 बकायेदारों की बिजली काटी गई। 24 लोगों से बिजली बिल जमा कराया गया।