413 बूथों पर 18381 लोगों को लगाया गया टीका
जिला अस्पताल महिला अस्पताल सीएचसी-पीएचसी सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। अभियान में 1188 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा किशोर-किशोरियों को पहली डोज पर जोर दिया जा रहा है।

बस्ती : जिले में कोरोना टीकाकरण का क्रम जारी है। मंगलवार को 413 बूथों पर अभियान चलाया गया। 47 हजार 800 टीकाकरण किए जाने का लक्ष्य था। जिसमें 18 हजार 381 को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में अभियान चलाकर टीकाकरण किया गया। अभियान में 1188 लोगों को बूस्टर डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा किशोर-किशोरियों को पहली डोज पर जोर दिया जा रहा है। अभियान में 6496 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले में टीकाकरण का कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। शहर में अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर सचिन चौरसिया के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर वैक्सीनेशन कार्य हुआ। बताया कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला अस्पताल में 83 लोगों को कोविशील्ड और 115 लोगों को को-वैक्सीन लगी। यहां एएनएम ज्योति गुप्ता, सुनीता त्रिपाठी, पलक श्रीवास्तव, रीना भारती ने वैक्सीनेशन किया। जिला अस्पताल में 39 को कोविशील्ड और 84 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एएनएम सरिता सिंह, विकास त्रिपाठी, सुनीता चौधरी आदि ने वैक्सीनेशन कार्य किया। अब तक जिले में 27 लाख 36 हजार 343 लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। इसमें 18 व 45 प्लस और किशोर वर्ग वाले लोग शामिल है। फ्रंटलाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर और 60 साल से अधिक आयु वर्ग वाले जिनको बूस्टर डोज दी गई है वह भी शामिल हैं। एसीएमओ ने कहा कि बूस्टर डोज लगवाने वाले लोग अपने फोन से सेल्फ रजिस्ट्रेशन करके बूथ पर पहुंचे, इससे आसानी होगी। अर्बन हेल्थ कोआर्डिनेटर ने बताया कि बैरिहवां मोहल्ले में कैंप लगाकर टीकाकरण हुआ। एएनएम प्रतिमा सिंह ने वैक्सीनेशन किया।
Edited By Jagran