पराली जलाने पर 35 किसानों को नोटिस
क्षेत्र में लेखपाल व कानूनगो की टीम भ्रमण कर रही है।
By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2020 06:06 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2020 06:06 PM (IST)
जागरण संवाददाता, रुधौली, बस्ती : पराली जलाने के आरोपित 35 किसानों को नोटिस जारी की गई है। रुधौली तहसील के अंतर्गत दुबौलिया में लेखपाल पूजा कुमारी ने पराली जलाने पर 15 किसानों को तथा रुधौली में लेखपाल अजय वर्मा ने 15 किसानों को नोटिस जारी की है। बेलौना सिरसिया में लेखपाल चंद्रशेखर ने 10 किसानों को पराली जलाने पर नोटिस दी है। एसडीएम ने नीरज प्रसाद पटेल ने बताया कि पराली किसी भी दशा में नहीं जलाने दिया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें