मास्क न लगाने वालों से वसूल हुआ 25 लाख, 716 पर मुकदमा
कोरोना प्रोटोकाल का उल्लघंन करना लोगों को भारी पड़ गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 09:49 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 09:49 AM (IST)
जासं, बस्ती : कोविड-19 की रोकथाम के लिए प्रशासन की सख्ती हर ओर दिखी। बगैर मास्क के सड़क पर घूमने वाले 23004 लोगों से 25.06 लाख रुपये वसूला गया। वहीं धारा 144 का उल्लंघन करने पर 716 लोगों पर मुकदमा दर्ज हो चुका है।
जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने बताया कि लाकडाउन अवधि में धारा 144 के उल्लघंन करने यह कार्रवाई हुई है। शासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार रात में निषेधाज्ञा भी लगाई गई थी। इसका उल्लंघन करने पर धारा 15(4) के तहत 5049 लोगों से 8.51 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया गया। धारा 15(5) के तहत दो पहिया वाहन पर पिछली सीट पर यात्रा करने पर 3999 लोगों से 10.97 लाख रुपये जुर्माना वसूल हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें