Move to Jagran APP

टोल पर विवाद करने के मामले में 11 गिरफ्तार

एक अन्य मामले में चार की हुई गिरफ्तारी

By JagranEdited By: Published: Wed, 03 Mar 2021 12:25 AM (IST)Updated: Wed, 03 Mar 2021 12:25 AM (IST)
टोल पर विवाद करने के मामले में 11 गिरफ्तार
टोल पर विवाद करने के मामले में 11 गिरफ्तार

जागरण संवाददाता गोटवा, बस्ती: नगर पुलिस ने अक्सड़ा टोल पर विवाद करने के मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पालनगर में बवाल करने के आरोप में चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

loksabha election banner

सोमवार को अक्सड़ा टोल प्लाजा पर टोल टैक्स को लेकर कुछ लोगों ने विवाद किया। मामला मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर पहुंची नगर पुलिस ने संजय चौधरी, अमन चौधरी, महेश कुमार, विष्णु, ज्ञानचंद्र, अमित कुमार, वीरेंद्र कुमार, गुलाब चंद्र, राहुल, राजू निवासी साकिनान भुड़ली थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती व गौरव निवासी मिश्रौलिया तौफीक थाना बांसी जिला सिद्धार्थनगर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं नगर थाना क्षेत्र के पाल नगर में बवाल करने के मामले में राम चंद्र, राम मिलन, विनोद कुमार व गोपाल निवासी पालनगर थाना नगर को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को मंगलवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआइ संतोष कुमार सिंह, महिला उप निरीक्षक किरन भास्कर, हेड कां. सुधीर राय, त्रिगुणानंद, कां. विद्यासागर, मनीष तिवारी, अरविद दुबे, अमन यादव, राम सिंह और महिला कां. शशि दूबे शामिल रहे। गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

जासं वाल्टरगंज, बस्ती: वाल्टरगंज पुलिस ने एक युवक के पास से 1.6 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सरोज अपने हमराही उप निरीक्षक ललितकांत यादव ,कांस्टेबल दीनानाथ, सूर्यनाथ, सतीश कुमार पांडेय, दिनेश कुमार गौतम के साथ सोमवार की देर शाम क्षेत्र भ्रमण पर निकले थे। अभी वह बक्सई से रघुनाथपुर गांव जाने वाली मोड़ पर पहुंचे ही थे कि उनको एक संदिग्ध युवक दिखाई पड़ा। पुलिस को देखते ही वह भागने लगा। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जब तलाशी ली तो उसके पास से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में युवक ने अपना नाम सोनू सिंह उर्फ रवि प्रताप सिंह निवासी उसका थाना गीडा जनपद गोरखपुर बताया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.