10 हजार का इनामी गिरफ्तार
महाराष्ट्र के अमरावती जिले के नवी बस्ती अशोकनगर के रहने वाले आरोपित संदीप और अपहृत युवती को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी।
By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Oct 2020 11:32 PM (IST)Updated: Fri, 16 Oct 2020 11:32 PM (IST)
जासं, रुधौली, बस्ती : प्रभारी निरीक्षक रुधौली शिवाकांत मिश्र एवं उनकी टीम ने दसिया भगवानपुर मार्ग पर शुक्रवार की सुबह 10 हजार के इनामी आरोपित को गिरफ्तार किया है। एक साल पूर्व आरोपित ने थाना क्षेत्र से एक युवती को अपहरण कर लिया था। पुलिस अधीक्षक की ओर से गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। महाराष्ट्र के अमरावती जिले के नवी बस्ती अशोकनगर के रहने वाले आरोपित संदीप और अपहृत युवती को पुलिस लंबे समय से तलाश कर रही थी। इसी बीच पता चला कि आरोपित दसिया भगवानपुर मार्ग पर मौजूद है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे गिरफ्तार कर युवती को बरामद कर लिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें