Move to Jagran APP

यूथ कांग्रेस के सम्मेलन में बनाई चुनावी रणनीति

यूथ कांग्रेस लोकसभा बरेली की ओर से शनिवार को नेहरू युवा केंद्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 09:24 AM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 09:24 AM (IST)
यूथ कांग्रेस के सम्मेलन में बनाई चुनावी रणनीति
यूथ कांग्रेस के सम्मेलन में बनाई चुनावी रणनीति

बरेली : यूथ कांग्रेस लोकसभा बरेली की ओर से शनिवार को नेहरू युवा केंद्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें बेरोजगारी की बढ़ती समस्या, युवाओं को स्वयं के रोजगार के लिए उचित साधन, एक बूथ दस यूथ, आगामी लोकसभा चुनावों में युवाओं की भागीदारी व चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

loksabha election banner

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद प्रवीण सिंह ऐरन ने कहा कि भाजपा की मोदी सरकार ने जिस तरह लोगों को झूठे सपने दिखाए, उसका अब पता चल रहा है। उन्होंने देश के नौजवानों पर बड़ी जिम्मेदारी होना बताया। बोले, वर्ष 2019 में युवाओं को अपनी ताकत दिखानी होगी। प्रदेश सचिव अनुज गंगवार ने कहा कि महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं और भाजपा के नेता चुप बैठे हैं। लोकसभा अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि वार्डो से लेकर विधानसभा क्षेत्रों व तहसीलों में यूथ कांग्रेस का संगठन तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने अपनी टीम में 15 सदस्यीय कमेटी की घोषणा की। संचालन दीपक वाल्मीकि ने किया। इस दौरान जियाउर्रहमान, सुरेंद्र पांडेय, राकेश सक्सेना, हरवीर सिंह बॉबी, यतेंद्र पाराशरी, विष्णु शर्मा, अनुज भारद्वाज, नदीम, रचित सक्सेना, अंकुर कुमार आदि मौजूद रहे। गुटबाजी दूर करने को सपा की डिनर पार्टी

जासं, बरेली : लखनऊ की बैठक में गुटबाजी खत्म करने के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिले फरमान के बाद शनिवार शाम को जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव के जन्मदिन के बहाने कई सपा नेता साथ बैठे। इनमें पूर्व विधायक महिपाल सिंह यादव और पूर्व महानगर अध्यक्ष जफर बेग भी रहे, जो शुभलेश विरोधी गुट के माने जाते हैं।

पार्टी के सूत्रों ने बताया कि डिनर पार्टी में पार्टी में गुटबाजी दूर करके लोकसभा चुनाव में जुटने पर चर्चा हुई। डिनर पार्टी में पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम, पूर्व मेयर डॉ. आइएस तोमर, जिला सचिव और प्रवक्ता हैदर अली, जिला महासचिव प्रमोद बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष सतेंद्र यादव, प्रमोद यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व सीएमओ डॉ. विजय यादव भी मौजूद रहे। सूत्रों का कहना है कि इस डिनर पार्टी में पूर्व जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह यादव और पूर्व मंत्री भगवत सरन गंगवार को भी बुलाया गया। दोपहर को भी शुभलेश यादव की बर्थडे पार्टी पार्टी के मिशन कम्पाउंड स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें केक काटे गए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.