बरेली में युवक ने की पत्नी की हत्या
बार-बार कह रहा था घर आ जाओ लेकिन वह मानने को तैयार नहीं थी। आखिर कब तक मनाता। अंतिम बार प्रयास किया मनाता रहा। फिर भी नहीं मानी तो मार डाला इसके अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। मेरे साथ रहे बिना दुनिया में उसका काम ही क्या था। पत्नी निशा के हत्यारोपित लखन को पुलिस ने जब गिरफ्तार किया तो उसने गुनाह कबूल करते हुए यह बात बताई।
बरेली, जेएनएन : बार-बार कह रहा था घर आ जाओ लेकिन, वह मानने को तैयार नहीं थी। आखिर कब तक मनाता। अंतिम बार प्रयास किया, मनाता रहा। फिर भी नहीं मानी तो मार डाला, इसके अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं था। मेरे साथ रहे बिना दुनिया में उसका काम ही क्या था। पत्नी निशा के हत्यारोपित लखन को पुलिस ने जब गिरफ्तार किया तो उसने गुनाह कबूल करते हुए यह बात बताई। उसके चेहरे पर पछतावा बिल्कुल भी नहीं दिखा, खुद पुलिस से बोला- अब मुझे जेल ले चलो। मामले में बारादरी पुलिस ने निशा की मां लक्ष्मी की तहरीर पर पति लखन, सास गौरी, देवर नीरज, सागर व ननद शालू के खिलाफ दहेज हत्या के साथ अन्य धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया है। सास, देवर व ननद घर छोड़ फरार हैं। पुलिस इनको पकड़ने के लिए दबिश दे रही है।
सोमवार देर रात गंगापुर स्थित बालाजी मंदिर के सामने वाली गली में एक महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त प्रेम नगर धोबी चौराहा निवासी निशा के रूप में हुई थी। निशा की शादी तीन साल पहले गंगापुर हनुमान मंदिर के पास रहने वाले लखन से हुई थी। शादी के बाद से ही लखन निशा को दहेज के लिए परेशान करने लगा था। इसी से तंग आकर वह मायके चली आई थी। बीते एक माह से वहां मायके में ही रह रही थी। सोमवार को गंगापुर में सहेली की शादी में आई थी। लखन को इस बात की जानकारी हुई तो वह बरात से उसे जबरदस्ती ले आया। इसी दौरान रास्ते में घर रुकने को लेकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ गई कि उसने निशा की हत्या कर दी। लड़ी लेकिन, हार गई निशा
लखन पूरी तैयारी से था। उसके पास चाकू भी था। विवाद बढ़ा तो उसने पत्नी पर चाकू से हमला किया। हालांकि चाकू दीवार पर लड़कर टूट गया। इसके बाद हाथापाई हुई। लखन ने निशा का गला पकड़ दबा दिया, बचने के लिए वह छटपटाई लेकिन, बच न सकी। घटनास्थल से पुलिस को निशा की टूटी चूड़ियां और हेयरबैंड भी मिले हैं। गला दबाकर की गई थी युवती की हत्या
बरेली, जेएनएन : बिथरी चैनपुर के कुआंडाडा गांव की नहर में महिला के मिले शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की गला दबाकर हत्या की बात सामने आई है। इंस्पेक्टर बिथरी चैनपुर अशोक कुमार ने बताया कि शव की शिनाख्त कराई जा रही है। बताया कि जांच में अभी तक यही सामने आया है कि महिला की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।