Move to Jagran APP

बरेली का एक युवक बुलेट से झाड़ता है रंगबाजी, कुत्ता भौंक दे तो मालिक से करता है बदतमीजी, जानें महिला के साथ युवक ने क्या किया

Young man misbehave with woman बुलेट की सवारी कर खुद को रंगबाज समझता है। तेज आवाज सुन श्वान भौंक दें तो उस घर के लोगों से आरोपित बदतमीजी पर आमदा हो जाता है।बरेली के सुभाषनगर का एक युवक ऐसा ही है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Sun, 20 Jun 2021 09:47 AM (IST)Updated: Sun, 20 Jun 2021 09:47 AM (IST)
मदद के लिए डायल 100 को फोन करने के बाद भी मदद न मिलने का आरोप।

बरेली, जेएनएन। Young man misbehave with woman : बुलेट की सवारी कर खुद को रंगबाज समझता है। तेज आवाज सुन श्वान भौंक दें तो उस घर के लोगों से आरोपित बदतमीजी पर आमदा हो जाता है।बरेली के सुभाषनगर का एक युवक ऐसा ही है।शुक्रवार की रात एक घर के सामने खड़े कुत्ते ने युवक पर भौंक दिया तो उसने रुक कर उस पर ईंट फेंक दी। वह यहीं नहीं रुका। उस घर का दरवाजा तेजी से खटखटाया। बाहर निकली मां बेटी की वीडियो बनाने लगा। विरोध करने पर छेड़छाड़ करने लगा। जैसे-तैसे स्वजन के हस्तक्षेप से दोनों आरोपित के चंगुल से बचीं। पीड़िता की तहरीर पर आरोपित व एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

loksabha election banner

मामला सुभाषनगर का है। पीड़ित ने बताया कि घटना रात दस बजे के करीब की है। वह मम्मी के साथ कूलर की सफाई में जुटी थी। इसी दौरान बुलेट बाइक की तेज आवाज सुनाई दी। श्वान भौंकने लगा तो उसने श्वान पर ईंट फेंककर मार दी। इसके बाद वह घर पर आकर तेजी से गेट खटखटाता है। पूछता है कि श्वान किसका है तो स्ट्रीट श्वान होने की जानकारी दी जाती है। इस पर आरोपित दोनों की वीडियो बनाने लगता है। विरोध पर छेड़छाड़ करने लगता है। शोर मचाया तो घर में मौजूद अन्य सदस्य बाहर आ गये। घर के सदस्यों के हस्तक्षेप वह गाली-गलौच और पीटने की धमकी देता हुआ चला गया। पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद उसने डायल 100 को फोन कर पूरा वाक्या बताया। बावजूद कोई नहीं आया। इसके बाद पीड़िता अगले दिन थाने पहुंची और मामले की आरोपित की खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस संबंध में सुभाषनगर एसओ जोखन यादव ने बताया क आस-पास के सीसीटीवी को देख आरोपित की पहचान कराई जा रही है। आरोपित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.