Move to Jagran APP

जानिये बरेली की महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय पहुंच क्यों किया हंगामा

गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अगर पीने का पानी भी न मिले तो गुस्सा आना लाजिमी है। सोमवार को कर्फ्यू खुलने के तुरंत बाद सैदपुर हाकिंस से तमाम महिलाएं नगर निगम पहुंची। उन्होंने घरों में पानी नहीं आने पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Tue, 08 Jun 2021 02:30 PM (IST)Updated: Tue, 08 Jun 2021 02:30 PM (IST)
जानिये बरेली की महिलाओं ने नगर निगम कार्यालय पहुंच क्यों किया हंगामा
भीषण गर्मी में नहीं मिला पानी तो भड़कीं महिलाएं, नगर निगम पहुंचकर महिलाओं ने किया हंगामा, मिला आश्वासन।

बरेली, जेएनएन। गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। ऐसे में अगर पीने का पानी भी न मिले तो गुस्सा आना लाजिमी है। सोमवार को कर्फ्यू खुलने के तुरंत बाद सैदपुर हाकिंस से तमाम महिलाएं नगर निगम पहुंची। उन्होंने घरों में पानी नहीं आने पर नाराजगी जताते हुए हंगामा किया। महिलाओं ने नगर आयुक्त से शिकायत की, जिस पर उन्हें जल्द समस्या दूर करने का आश्वासन मिला।

loksabha election banner

सैदपुर हॉकिंस से कई महिलाएं जैसे कर्फ्यू हटने का ही इंतजार कर रही थी। सोमवार सुबह ही तमाम महिलाएं नगर निगम पहुंच गईं। वहां आकर पहले वह महापौर कार्यालय के सामने बैठ गईं। महिलाओं का कहना है कि कोरोना कर्फ्यू की वजह से घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। सोमवार को जब बाजार खुला तो क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति न होने की समस्या को लेकर नगर निगम आए। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां कोई उनकी समस्या नहीं सुन रहा है। महिलाओं ने बताया कि सैदपुर हॉकिंस से यहां आने में करीब दस किलोमीटर का सफर तय करना पड़ता है, इसलिए रोजाना नहीं आ सकते हैं। बोली, यहां घंटों बैठने के बाद भी कोई नहीं मिला। बाद में उन्होंने नगर आयुक्त से शिकायत की। इस दौरान पूनम खां, रिजवाना, चंदा, सोनी, रानी, शबन, राजिया समेत अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.