Move to Jagran APP

शाहजहांपुर में आंखे फोड़, चोटी काट की महिला की हत्या, फैली सनसनी Shahjahanpur News

घर के अंदर महिला की हत्या कर दी गई। पहले उनकी आंखें फोड़ी गईं चोटी काट दी गई। इसके बाद गला दबाकर मार दिया गया। ससुराल वालों ने पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 13 Mar 2020 02:54 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2020 05:50 PM (IST)
शाहजहांपुर में आंखे फोड़, चोटी काट की महिला की हत्या, फैली सनसनी Shahjahanpur News
शाहजहांपुर में आंखे फोड़, चोटी काट की महिला की हत्या, फैली सनसनी Shahjahanpur News

शाहजहांपुर, जेएनएन : घर के अंदर महिला की हत्या कर दी गई। पहले उनकी आंखें फोड़ी गईं, चोटी काट दी गई। इसके बाद गला दबाकर मार दिया गया। ससुराल वालों ने पड़ोसी युवक पर हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ऑनर किलिंग के बिंदु पर भी जांच कर रही है।

loksabha election banner

निगोही के गांव हमजापुर में रहने वाले रीतराम देहरादून में मजदूरी करते हैं। घर में पत्नी गीता, दो बच्चे और उनके छोटे भाई सत्यपाल, बहन रामा रहती हैं। जबकि पास ही दूसरे मकान में उनके पिता मुरारीलाल रहते हैं। रामा का कहना है कि गुरुवार रात करीब 12 बजे भाभी गीता के चीखने की आवाज सुनी तो उनके कमरे की ओर दौड़ी। वहां पड़ोसी युवक उनका गला दबा रहा था।

देखते ही वह भाग गया। गीता को करीब से जाकर देखा तो किसी नुकीली चीज से उनकी आंखें फोड़ दी गईं थीं। शोर किया तो आरोपित युवक का पिता पहुंचा और वही गीता को तुरंत शाहजहांपुर के जिला अस्पताल ले गया। शुक्रवार तड़के गीता की मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो वहां गीता की कटी हुई चोटी भी पड़ी मिली। उनके ससुर व देवर घर में नहीं थे। पड़ोसी युवक व उसका पिता भी गायब था। रामा ने पुलिस को बताया कि तीन साल से गीता की पड़ोसी युवक से नजदीकियां थीं। किसी विवाद में उसी ने हत्या की है।

हालांकि लिखित तहरीर नहीं दी, इसके लिए रीतराम के देहरादून से शाम तक आने की बात बताई। दूसरी ओर पुलिस को ऑनर किलिंग का अंदेशा है। गीता का मायका खुदागंज के गांव उत्तमपुर में है। नौ साल पहले उनकी शादी हुई थी। मायके वालों ने किसी पक्ष पर कोई आरोप नहीं लगाया है।

रीतराम के आने का इंतजार है। उनकी तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है। पड़ोसी पर हत्या के आरोप व ऑनर किलिंग के बिंदु पर जांच कर रहे हैं। - दिनेश त्रिपाठी, एडिशनल एसपी, शाहजहांपुर  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.