Move to Jagran APP

घर में घुसे मगरमच्छ को देखकर बेहोश हुई महिला, डिप्टी रेंजर ने पकड़कर नदी में छोड़ा

Crocodiles enter the house नदियों का जलस्तर बढऩे के चलते जीव जंतु इधर-उधर भागने लगे हैं। इसे के चलते नदी से बाहर आया मगरमच्छ पास के ही एक गांव में घुस गया।

By Vivek BajpaiEdited By: Published: Tue, 14 Jul 2020 06:30 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jul 2020 06:30 PM (IST)
घर में घुसे मगरमच्छ को देखकर बेहोश हुई महिला, डिप्टी रेंजर ने पकड़कर नदी में छोड़ा
घर में घुसे मगरमच्छ को देखकर बेहोश हुई महिला, डिप्टी रेंजर ने पकड़कर नदी में छोड़ा
जेएनएन, पीलीभीत। बीसलपुर के ग्राम शहबाजपुर के पास बह रही देवहा नदी में जलस्तर बढऩे के कारण एक मगरमच्छ गांव में घुस गया। गांव से वह एक घर में घुसा। घर में महिला की नजर जैसे ही मगरमच्छ पर पड़ी तो उसकी चीख निकल गई और वह बेहोश हो गईं। हालांकि मगरमच्छ ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। बाद में ग्रामीणों ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर ने मगरमच्छ को पकड़कर जंगल में एक नदी में छोड़ दिया। 
तेज बहाव के कारण बाहर आ रही जीव 
क्षेत्र के ग्राम शहबाजपुर के निकट बहने वाली देवहा नदी में बारिश के चलते जलस्तर बढ़ गया है। उसका बहाव भी तेज हो गया है। नदी में रहने वाले जीव बढ़ते स्तर व तेज बहाव के कारण नदी से बाहर आ रहे हैं। इसी क्रम में शहबाजपुर में एक मगरमच्छ नदी से निकलकर गांव में घुस गया। गांव के किनारे बने चुन्नी लाल के मकान में घुस गया। घर में घुसकर वह एक बक्से के पास बैठ गया। चुन्नी लाल की पत्नी लीलावती की नजर जैसे ही विशालकाय मगरमच्छ पड़ी तो वह चीख पड़ीं। इसके साथ ही वह बेहोश हो गईं।
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम
महिला की चीख सुनकर स्वजन व ग्राम वासी मौके पर एकत्रित हो गए। उन्होंने जब घर में मगरमच्छ देखा तो वह भी घर से निकलकर दूर खड़े हो गए। इस मामले की सूचना वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही डिप्टी रेंजर अवनीश सिंह अपने साथी वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मगरमच्छ को पकड़कर दियोरिया जंगल के अंदर बहने वाली नदी में छोड़ दिया है। 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.