बलि देता था तांत्रिक, महिला को अगवा कर ले गया
ननद की देखभाल के लिए जिला अस्पताल में रुकी एक महिला अचानक लापता हो गई। पति ने तांत्रिक पर उसे अगवा कर बलि देने का शक जताया है।
By Edited By: Published: Tue, 18 Sep 2018 04:06 PM (IST)Updated: Tue, 18 Sep 2018 07:13 PM (IST)
बरेली, जेएनएन : ननद की देखभाल के लिए जिला अस्पताल में रुकी एक महिला अचानक लापता हो गई। तांत्रिक पर बेटे के साथ मिलकर उसे अगवा करने का आरोप है। परिजनों को डर है कि तांत्रिक कहीं महिला की बलि न चढ़ा दे। वह काफी दिन से मनुष्य की बलि देने का दावा ग्रामीणों से कर रहा था। फिलहाल पुलिस महिला की तलाश कर रही है। सुभाषनगर के करेली गांव निवासी इरशाद के परिवार में पत्नी आसमा और बच्चे हैं। आठ सितंबर को उनकी पत्नी जिला अस्पताल में भर्ती ननद की देखभाल के लिए रुकी थी। उसी दौरान देर रात लापता हो गई। जब उन्होंने खोजबीन की तो पता चला कि देवरनिया निवासी तांत्रिक नन्हें अपने बेटे के साथ पत्नी को अगवा कर ले गया है। उसने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। पीड़ित सोमवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा। बताया कि तांत्रिक नन्हें उनके गांव के कई घरों में तंत्र कर चुका है। वह ग्रामीणों को किसी नर बलि के लिए उकसा रहा था। उसने गांव की भलाई के लिए नर बलि को आवश्यक बताया था। तब ग्रामीणों ने पुलिस बुलाकर उसे सौंप दिया। इसी बात से तांत्रिक ग्रामीणों से नाराज था। उसकी पत्नी को ही अगवा कर लिया। इरशाद ने आशंका जताई है कि तांत्रिक कहीं महिला की बलि न चढ़ा दे। वह काफी दिन से मनुष्य की बलि देने का दावा ग्रामीणों से कर रहा था। महिला के साथ अनहोनी होने से परिजन डरे हुए हैं। शिकायत के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई के निर्देश पुलिस को दिए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें