शाहजहांपुर में बुखार से महिला की मौत, कई बीमार
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुखार से महिला की मौत हो गई। जिसके बाद क्षेत्रीय लोगो में हडकंप मच गया।
By Ravi MishraEdited By: Published: Mon, 31 Aug 2020 04:58 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2020 04:58 PM (IST)
शाहजहांपुर, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में बुखार से महिला की मौत हो गई। जिसके बाद क्षेत्रीय लोगो में हडकंप मच गया। निगोही थाना क्षेत्र के ढकिया तिवारी गांव निवासी बलराम अग्निहोत्री की पत्नी मधु अग्निहोत्री कई दिनों से बुखार पीड़ित थी। उसका गांव के ही एक झोलाछाप के पास इलाज चल रहा था। लेकिन तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से दवा लेकर आए। सोमवार दोपहर उनकी मौत हो गई। ढकिया तिवारी गांव में एक सप्ताह पहले भी चार लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है। इसके अलावा कई और ग्रामीण भी बुखार से पीड़ित है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को फोन पर घटना की जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें