शाहजहांपुर में महिला की मौत, परिजनों ने लगाया दहेज हत्या का आरोप
बरेली मंडल के शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज में रहने वाली एक महिला की गुरुवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद युवती के परिजनों ने ससुराली जनों पर दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करने सहित हत्या करने का आरोप लगाया है।
बरेली, जेएनएन। बरेली मंडल के शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज में रहने वाली एक महिला की गुरुवार को इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जिसके बाद युवती के परिजनों ने ससुराली जनों पर दहेज की मांग को लेकर महिला को प्रताड़ित करने सहित हत्या करने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने अपने स्तर से कार्रवाई शुरु कर दी है।
क्षेत्र के वजीरपुर गांव निवासी जहीर अहमद की पत्नी हुस्न बानों की बुधवार को तबीयत खराब हो गई थी। इसके बाद स्वजन स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। जिसके बाद उसकी गुरुवार को माैत हो गई। स्वजन शव घर ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच लखीमपुर खीरी जिले के फरधान थाना क्षेत्र के विलवा गांव निवासी हुस्न बानों का भाई अहमद भी पहुंच गया।
अहमद ने दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। आरोप लगाया कि करीब एक साल से जहीर बहन को विदा भी नहीं कर रहा था। हुस्न बानों के तीन बच्चे है जिसमे छोटा बेटा आठ माह का है।
महिला की मौत अस्पताल में हुई है। मायके वाले तहरीर देने आए थो। पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। अजब सिंह, प्रभारी निरीक्षक