Woman Commited Suicide in Bareilly : ससुरालियों ने घर से निकाला तो बरेली की महिला ने फांसी का फंदा लगाकर कर ली खुदकुशी
Woman Commited Suicide in Bareilly जाटवपुरा में विवाहिता ने शुक्रवार को देर रात फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। बहू की मौत पर ससुरालियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पड़ोस के रहने वाले एक युवक से उसका डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था।
बरेली, जेएनएन। Woman Commited Suicide in Bareilly : जाटवपुरा में विवाहिता ने शुक्रवार को देर रात फांसी के फंदे पर झूल कर अपनी जान दे दी। बहू की मौत पर ससुरालियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पड़ोस के रहने वाले एक युवक से उसका करीब डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसी शक में उसे घर से निकाल दिया था। घर से निकाले जाने पर विवाहिता अपने मायके में मामा-मामी के साथ रहने लगी थी। शुक्रवार को शापिंग करने के बाद विवाहिता घर पहुंची और देर रात 12 बजे फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जान दे दी। पड़ोस के लोगों को जब घटना की जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया गया।
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जाटवपुरा की रहने वाली युवती की शादी तीन साल पहले मुहल्ले के ही रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। विवाहिता की सास के अनुसार करीब डेढ़ पहले उसकी बहू का पास के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हुआ। इसकी जानकारी जब परिवार को हुई तो काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन, उसने प्रेमी से बातें व उससे मिलना नहीं छोड़ा। यही कारण था कि अब संध्या और उसके पति धीरज के बीच हर रोज अनबन होने लगी। डेढ़ वर्ष से विवाहिता मायके में नेत्रहीन मामा के साथ रह रही थी।
दो दिन पूर्व विवाहिता का पति दहेज में मिला सामान उसके घर पर पटक आया। शुक्रवार देर रात जब खाना देने के लिए 13 वर्षीय ममेरी बहन पहुंची तो उसने देखा की संध्या फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। इधर, विवाहिता के मामा ने आरोपों से इन्कार किया। उन्होंने विवाहिता के पति पर ही पर अन्य महिला के साथ संबंध होने की बात कही। इंस्पेक्टर प्रेमनगर शितांशु शर्मा ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ससुरालियों के पास मौजूद है वीडियो : विवाहिता के अवैध संबंध के बारे में सुरालियों ने बकायदा वीडियो होने की बात कही। बताया कि करवा चौथ के दिन भी विवाहिता पति के साथ न होकर अपने प्रेमी के साथ होटल में थी। ससुराली जब होटल पहुंचे तो इस पर खूब बवाल कटा। घटना की पूरी वीडियो ससुरालियों के पास है।