Wildlife in Pilibhit : पीलीभीत में घर में घुसा मगरमच्छ, मची खलबली, घर के बाहर खड़े हाेकर बचाई जान
Wildlife in Pilibhit पीलीभीत में शनिवार की रात क्षेत्र के गांव खमरिया पंडरी में एक घर में मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ को घर में घुसा देखकर परिवार के लोग घर से बाहर भाग खड़े हुए। जिसके बाद पूरे गांव में खलबली मच गई।
बरेली, जेएनएन। Wildlife in Pilibhit : पीलीभीत में शनिवार की रात क्षेत्र के गांव खमरिया पंडरी में एक घर में मगरमच्छ घुस गया। मगरमच्छ को घर में घुसा देखकर परिवार के लोग घर से बाहर भाग खड़े हुए। जिसके बाद पूरे गांव में खलबली मच गई। जैसे तैसे बाहर रहकर परिवार ने रात गुजारी। सुबह सूचना पर सामाजिक वानिकी की टीम गांव पहुंची। गांव के बाबू अंसारी के घर में घुसे गरमच्छ को टीम ने रेस्क्यू किया। ग्रामीणों के अनुसार निकट स्थित तालाब से ही मगरमच्छ आकर घर में घुस गया था। जिरौनिया चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। मगरमच्छ को पिंजरे में कैद करके टीम देवहा नदी में छोड़ने ले गई।