Move to Jagran APP

बरेली में पति से विवाद के बाद पत्नी बनी कातिल, दो साल के बेटे सहित छह माह की बेटी की गला दबाकर ली जान

Mother Killed Two Innocent Child in Bareilly पति से मामूली विवाद के बाद पत्नी खून की प्यासी बन बैठी। खाना खाकर लेटे पति पर जान लेने की नियत से बांके से हमला कर लिया। वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आपा खो बैठी।

By Ravi MishraEdited By: Published: Sat, 13 Nov 2021 10:48 AM (IST)Updated: Sat, 13 Nov 2021 10:48 AM (IST)
बरेली में पति से विवाद के बाद पत्नी बनी कातिल, दो साल के बेटे सहित छह माह की बेटी की गला दबाकर ली जान
Mother Killed Two Innocent Child in Bareilly : बरेली में पति से विवाद के बाद पत्नी बनी कातिल

बरेली, जेएनएन। Mother Killed Two Innocent Child in Bareilly : पति से मामूली विवाद के बाद पत्नी खून की प्यासी बन बैठी। खाना खाकर लेटे पति पर जान लेने की नियत से बांके से हमला कर लिया। वह बाल-बाल बच गया। इसके बाद आपा खो बैठी महिला ने अपने ही दो मासूम बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। सवेरा होने पर उसने पति से खुद कहा कि मैंने बालकिशन और कोमल को मार डाला। लोगों को बुलाकर दरवाजा खुलवाया गया तो दोनों मासूम मृत अवस्था में पड़े थे। हत्यारोपित मां जयंती को गिरफ्तार कर लिया गया है।

loksabha election banner

भुता के मटकापुर गांव के रहने वाले संजीव गंगवार उर्फ बंटू मजदूरी करते हैं। करीब आठ साल पहले बिहार के हजारीबाग स्थित विष्णुगढ़ थाने के गोमिदपुर गांव की रहने वाली जयंती के साथ उनका विवाह हुआ था। उनके चार बच्चे सुनीता, ममता, बालकिशन व कोमल हुए। चारों की उम्र क्रमश: पांच साल, चार साल, दो साल व छह महीने है। संजीव के मुताबिक, बीते चार दिनों से पत्नी बात नहीं कर रही थी। गुरुवार की रात वह खाना खाकर लेट गया। इस दौरान पत्नी जयंती ने अचानक बांके से हमला कर दिया।

बचाव में सिर, हाथ व पैर में चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इस बीच जयंती ने दो बच्चों बालकिशन व कोमल के साथ खुद को कमरे में अंदर से कैद कर लिया। काफी मशक्कत के बाद भी जब उसने दरवाजा न खोला तो बंटू घर में बाहर से ताला लगाकर बेटी ममता को लेकर दूसरे घर में रहने वाली मां के पास चला गया। सुबह जानवरों को चारा-पानी देने के लिए बंटू फिर घर पहुंचा। बिल्कुल सन्नाटा था।

बंटू ने आवाज दी तो जयंती ने खिड़की से कहा कि दोनों को गला दबाकर मार डाला है। यह सुनकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। बंटू ने दरवाजा खोलने की बात कही लेकिन, जयंती ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर वह गांव में ही रहने वाली जयंती की बहन दुलारो को बुलाकर लाया। दुलारो के काफी प्रयास के बाद उसने दरवाजा खोला तो बालकिशन व कोमल मृत अवस्था में पड़े थे। यह देख दुलारो व बंटू ने तुरंत ही दरवाजा बाहर से बंद कर लिया।

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कमरा खुलवाकर जयंती को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बच्चों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

पति-पत्नी का आपस में विवाद हुआ था जिसके बाद महिला ने अपने दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। महिला ने जुर्म कुबूल किया है, उसे गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। - रोहित सिंह सजवाण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.