बरेली में शादी का वादा कर विधवा से दुष्कर्म
छह साल पहले पति की मौत हो गई थी। जिससे उसका आठ साल का बेटा है। पांच साल पहले उसकी मुलाकात आमीन निवासी मुहल्ला होली चौराहा कस्बा रिठौरा थाना हाफिजगंज से हुई थी। उसने घर आना जाना शुरू कर दिया।
बरेली, जेएनएन। इज्जतनगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के पति का निधन हो चुका है। एक परचित ने शादी का झांसा देकर उसके साथ संबंध बना लिए। इस दौरान उसने बच्चे को पालने का वादा किया और महिला को पत्नी की तरह रखा। आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान आरोपित ने उससे दूरी बना ली और चोरी से दूसरी जगह शादी के लिए रिश्ता तय कर लिया। महिला को जब इस बारे में पता चला तो उसने उसके घर पहुंचकर विरोध जताया। इस पर आरोपितों के परिजनों ने उसे पीट दिया। पीड़िता की तहरीर पर इज्जतनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
महिला ने बताया कि छह साल पहले पति की मौत हो गई थी। जिससे उसका आठ साल का बेटा है। पांच साल पहले उसकी मुलाकात आमीन निवासी मुहल्ला होली चौराहा , कस्बा रिठौरा थाना हाफिजगंज से हुई थी। उसने घर आना जाना शुरू कर दिया। उसके बेटे का ख्याल रखने लगा और कहा कि मैैं तुमसे शादी कर लूंगा और बच्चे को पालूंगा।
ऐसा वादा करके उसने शारीरिक संबंध बनाए और दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। कुछ माह पूर्व लाॅकडाउन से पहले आमीन ने बात करना बन्द कर दिया। पता करने पर मालूम चला कि वह दूसरी जगह रिश्ता कर रहा है। पीड़िता ने आमीन के मामा सरताज निवासी बिहारमान नगला थाना इज्जतनगर से शिकायत की तो उन्होंने पहले शादी का भरोसा दिलाया। लेकिन उसके बाद भी उसका रिश्ता दूसरी जगह तय कर दिया। विरोध पर उससे मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आमीन समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।