Move to Jagran APP

आज बरेली मे आपका भविष्य क्या कह रहा है

आज मेष वृषभ सिंह कन्या वृश्चिक राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी कृपा बरसाएगा। आज भूमि सोना ताबाॅ मेडिकल से जुड़ा सामान खरीदना लाभकारी रहेगा। आज बच्चे बुजुर्गों और रोगियों को सतर्क रहने की जरूरत है। आज आर्थिक लाभ के लिए विशेषकर भगवान गणेश जी की पूजा का जप करें।

By Ravi MishraEdited By: Published: Fri, 21 Jan 2022 01:37 PM (IST)Updated: Fri, 21 Jan 2022 01:37 PM (IST)
आज बरेली मे आपका भविष्य क्या कह रहा है
आज का राशिफल आपका कैसा रहेगा लोगोः जागरण

 जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे

loksabha election banner

जेएनएन, बरेली। शहर की राशि वृषभ है, और चंद्रमा सूर्य की राशि सिंह में गतिशील है। ज्योतिष के अनुसार चतुर्थ भाव का चंद्रमा कष्टकारी माना जाता है, लेकिन कुछ लोगों के लिए लाभकारी भी। कृषि, आयुर्वेद, मेडिसिन, सोना आदि से जुड़े व्यापारियों के लिए यह चंद्रमा लाभकारी रहेगा। खासकर मध्यम वर्गीय और निम्न वर्गीय लोगों को चंद्रमा लाभ देगा। ज्योतिषाचार्य मुकेश मिश्रा के मुताबिक आज मेष ,वृषभ, सिंह, कन्या, वृश्चिक राशि के जातकों पर चंद्रमा अपनी कृपा बरसाएगा। आज भूमि, सोना, ताबाॅ, मेडिकल से जुड़ा सामान खरीदना लाभकारी रहेगा। आज बच्चे, बुजुर्गों और रोगियों को सतर्क रहने की जरूरत है। आज आर्थिक लाभ के लिए विशेषकर भगवान गणेश जी की पूजा आराधना करें ।गणेश मंत्र का जप अवश्य करें। सुख शांति के लिए शुक्र मंत्र का जप करें। और सफेद वस्तुओं का दान करें।

देखिए आज का पंचांग

विक्रमी संवत - 2078

शाके - 1943

मास - माघ मास, कृष्ण पक्ष

दिन - शुक्रवार

तिथि - तृतीया तिथि प्रातः 8:51 तक उपरांत चतुर्थी तिथि

नक्षत्र - मघा नक्षत्र प्रात 8:41 तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र

योग -सौभाग्य योग मध्यान्ह 3:30 तक उपरांत शोभन योग

करण -विष्टि भद्र करण प्रातः 8:41 तक उपरांत बव करण

*किसी भी शुभ कार्य का समय*

चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया प्रातः 7:06 से 11:04 तक

शुभ, का चौघड़िया मध्यान्ह 12:24 से 1:45 तक

चर का चौघड़िया शाम 4:22 से 5:40 तक

*जानिए आज का अपना राशिफल*

मेष -व्यापार में भारी धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर मिलेंगे। कोई नया काम शुरू करने के योग हैं। सामाजिक कार्यों से मान-प्रतिष्ठा में लाभ होगा। मस्तक पर केसर का तिलक लगाए, लाभ होगा।

वृषभ -ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लाभ के मामले में किस्मत का आपको भरपूर साथ मिलेगा। माता-पिता द्वारा गिफ्ट या आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। आर्थिक उन्नति के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन -बच्चों के स्वास्थ्य पर धन खर्च होने की संभावना है। आर्थिक तौर पर आपके लिए समय मध्यम है। विरोधियों द्वारा आपको नुकसान हो सकता है। इसलिए सतर्क रहना अति आवश्यक है। सफेद वस्तुओं का इस्तेमाल करें, लाभ होगा।

कर्क -निवेश से जुड़े जो अवसर आज आपको मिलेंगे उन पर विचार जरूर करें। योजनाओं का भलि-भांति अध्ययन करने के बाद ही धन लगाएं। आपके खर्च नियंत्रित होंगे इनकम के नए सोर्स मिलने के भी योग है। भगवती पर अनार चढ़ाए, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

सिंह-धन-पैसे से जुड़े फैसले सोच-समझकर लेने का प्रयास करें। कोर्ट-कचहरी के मामलों में धन खर्च होने की संभावना है। हालांकि, भूमि द्वारा पारिवारिक लाभ भी मिल सकता है। आर्थिक लिहाज से दिन ठीक है। आर्थिक फायदा के लिए मछलियों को आटे की गोलियां खिलाएं।

कन्या -आपको आज विभिन्न स्त्रोतों से आर्थिक लाभ होगा। घर के निर्माण में अत्याधिक धन खर्च हो सकता है। इसके साथ ही माता के स्वास्थ्य पर अचानक धन खर्च से आर्थिक संतुलन बिगड़ सकता है। गोले का बुरादा और बुरा मिलाकर चीटियों को चुगाए, आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

तुला -आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। धन की बचत करेंगे तो आर्थिक समस्याओं से बच सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे जो भविष्य में लाभकारी रहेंगे। पानी वाला नारियल बहते पानी में छोड़े, इससे स्थिति और मजबूत होगी।

वृश्चिक -आज आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। नई जिम्मेदारियां मिलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन पर धन खर्च कर सकते हैं। पारिवारिक आर्थिक लाभ मिलेगा। जल में गंगाजल डालकर के स्नान करें। ऊर्जा बढ़ेगी।

धनु -धैर्य एवं संयम आपकी आर्थिक परिस्थितियों को ठीक करने में मदद करेगा। भाग्य द्वारा अचानक धन लाभ भी प्राप्त हो सकता है। फिलहाल, आर्थिक लिहाज से आपका दिन मध्यम है। शिवलिंग पर दूध अर्पित करने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर -कोई ऐसा कार्य करेंगे जिससे आपको समय पर आर्थिक सहायता मिल सके। धन कमाने के लिए आपको नए अवसर मिलेंगे। कमाई बढ़ाने एवं खर्चों में कटौती करने पर मनोभाव कर सकते हैं। शिवलिंग पर काले तिल अर्पण करें, और बेलपत्र चढ़ाएं, इससे स्थितियां और मजबूत होगी।

कुंभ -आर्थिक मामलों में आपको लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए नए कदम उठाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। खर्च नियंत्रित होने से आपको आर्थिक स्थिति में सुधार महसूस होगा। उन्नति के लिए कन्याओं को फल बांटे।

मीन -व्यावसायिक संदर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती हैं, किंतु आमदनी में बढ़ोतरी संभव है। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलाएगी। धार्मिक क्रियाकलापों के आयोजन पर खर्च कर सकते हैं। इष्ट देव की पूजा ,अर्चना आज आपके लिए कल्याण प्रद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.