Weekend Captives: बाजारों में पसरा सन्नाटा, प्रशासन ने चलाया चेकिंंग अभियान
कोरोना संक्रमण से बचाव को दो दिवसीय वीकेंड बंदी में प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। रविवार सुबह से ही चौराहा तिराहा पर पुलिस ने चेकिंंग शुरू कर दी।
शाहजहांपुर, जेएनएन। कोरोना संक्रमण से बचाव को दो दिवसीय वीकेंड बंदी में प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। रविवार सुबह से ही चौराहा तिराहा पर पुलिस ने चेङ्क्षकग शुरू कर दी। अकारण बाहर निकले लोगों को पुलिस ने फटकार कर घर भेजा। मास्क न लगाने वालों से जुर्माना वसूल किया गया। वाहनों की भी चेङ्क्षकग की गई। अपराह्न डीएम इंद्र विक्रम ङ्क्षसह, एसपी एस आनंद ने बिना मास्क के लोगों को पकड़कर क्लास ली और जुर्माना वसूल किया।
कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रशासन ने शनिवार, रविवार को बंदी के निर्देश दिए है। शनिवार को शिथिलता देख डीएम ने रविवार को सख्ती बढ़ा दी। तहसील में लगी टीमों को सैनिटाइजेशन के साथ ही बिना मास्क अधिकाधिक चालान के निर्देश दिए।
सैनिटाइजेशन को लगी टीम
बारिश थमते ही नगर निगम तथा फायर ब्रिगेड की टीमे सैनिटाइजेशन के लिए निकल पड़ी। सभी हॉस्टस्पॉट एरिया में सैनिटाइजेशन के बाद प्रमुख बाजारों व सार्वजनिक स्थलों को सैनिटाइज किया गया। नगर निगम के आला अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद नियंत्रण की कमान सफाई नायकों ने संभाली। फायर ब्रिगेड से शहर से लेकर तहसील स्तर पर भी सैनिटाइजेशन किया।