Move to Jagran APP

मौसम अपडेट : चार दिन तक सुबह रहेगा कोहरा, दिन में धूप खिलने से रहेगी राहत

दिन गर्म और रात सर्द हो रही हैं। आसमान साफ रहने से धूप अच्छी खिल रही है। इसलिए लोगों को सर्द हवाओं से राहत मिली। शनिवार को बरेली का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़कने के बाद 7.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा है

By Sant ShuklaEdited By: Published: Sun, 29 Nov 2020 01:29 PM (IST)Updated: Sun, 29 Nov 2020 01:29 PM (IST)
मौसम अपडेट : चार दिन तक सुबह रहेगा कोहरा, दिन में धूप खिलने से रहेगी राहत
दिन का तापमान अधिक और रात में अचानक सर्द एहसास बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है।

बरेली, जेएनएन।  दिन गर्म और रात सर्द हो रही हैं। आसमान साफ रहने से धूप अच्छी खिल रही है। इसलिए लोगों को सर्द हवाओं से राहत मिली। आइएमडी का दावा है कि शनिवार को बरेली का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान लुढ़कने के बाद 7.3 डिग्री सेल्सियस पर रहा है। दिन का तापमान अधिक और रात में अचानक सर्द एहसास बढ़ने से लोगों को परेशानी हो रही है।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले चार दिन कोहरा छाएगा। इससे यातायात प्रभावित होगा। सुबह कोहरा छाने के बाद दिन में आसमान साफ रहने से धूप खिलती रहेगी। अब एक सप्ताह तक माैसम का मिजाज ऐसा ही रहना है। इसलिए लोगों को सचेत रहने की जरूरत है।
जिला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वगीश वैश्य बताते है कि दिन में गर्म और रात ठंडी होने से बीमारियों का संदेह बना रहता है। इसलिए अधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता होती है। छोटे बच्चों को गर्म कपड़े पहनाए, लेकिन इतने नहीं कि उन्हें परेशानी होने लग जाए। बुजुर्ग लोगों के लिए भी सुबह टहलने के दौरान सचेत रहने की जरूरत है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.