Move to Jagran APP

ढाई लाख के इनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला का मिला वारंट बी

ढाई लाख का इनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला का सोमवार को बरेली पुलिस को वारंट बी मिल गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की रिमांड पर चल रहा तस्कर चार अक्टूबर को दिल्ली कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से तारीख तय होने के बाद दिल्ली पुलिस वारंट बी के तहत तस्कर को बरेली कोर्ट लेकर पहुंचेगी। यहां बरेली पुलिस तस्कर को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी लगाएगी। कोर्ट से अनुमति के बाद उसे पीसीआर पर लिया जाएगा।

By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Sep 2021 05:55 AM (IST)Updated: Tue, 28 Sep 2021 05:55 AM (IST)
ढाई लाख के इनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला का मिला वारंट बी
ढाई लाख के इनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला का मिला वारंट बी

जागरण संवाददाता, बरेली: ढाई लाख का इनामी तस्कर तैमूर उर्फ भोला का सोमवार को बरेली पुलिस को वारंट बी मिल गया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की रिमांड पर चल रहा तस्कर चार अक्टूबर को दिल्ली कोर्ट में पेश किया जाएगा। कोर्ट से तारीख तय होने के बाद दिल्ली पुलिस वारंट बी के तहत तस्कर को बरेली कोर्ट लेकर पहुंचेगी। यहां बरेली पुलिस तस्कर को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी लगाएगी। कोर्ट से अनुमति के बाद उसे पीसीआर पर लिया जाएगा।

prime article banner

पढेरा का तस्कर शहीद खां उर्फ छोटे व उसके कुनबे पर शिकंजा कसने के बाद तैमूर उर्फ भोला ने दिल्ली की नारकोटिक्स सेल में सरेंडर किया था। तब से आरोपित दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में है। शहीद खां उर्फ छोटे तैमूर उर्फ भोला का फूफा है। दिल्ली पुलिस की सख्ती के बाद भोला सरेंडर हो गया था। उस पर ढाई लाख का इनाम घोषित था। इसी के बाद से शहीद खां ने सीधे तौर पर तस्करी की पूरी कमान संभाल ली। तैमूर के भाई फरमान व उसके साथी गट्टू को राइट हैंड बनाया। दिल्ली, हरियाणा से लेकर कई शहरों तक सप्लाई भेजने लगा। बड़ी खेप के साथ शहीद खां पकड़ा गया तो एक-एक कर उसने कई तस्करों के नाम कुबूले। उनको गिरफ्तार किया गया। तस्करी की अवैध रकम से खड़े किए गए साम्राज्य पर बुलडोजर चलना शुरू हुआ।

तैमूर की निशानदेही पर पकड़ा गया हसनैन उर्फ हसन

दिल्ली स्पेशल सेल की रिमांड पर चल रहे तैमूर उर्फ भोला की निशानदेही पर दिल्ली पुलिस ने तस्कर हसनैन उर्फ हसन को आधा किलो स्मैक के साथ गिरफ्तार किया। हसनैन पढेरा के तस्कर प्रधान शहीद खां उर्फ छोटे के साढू का बेटा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.