प्रधान पद के दावेदार की पार्टी में शराब पीने से दो की मौत, पार्टी में शामिल थे 40 लोग
बदायूं जनपद के मूसाझाग के टिकलापुर में गुरुवार रात को प्रधान पद के दावेदार सत्यभान ने अपने घर करीब 40 लोगों को बुलाया। पार्टी में कच्ची शराब बांटी गई। जिसे पीने के बाद अधिकतर की तबीयत बिगड़ने लगी। देर रात सभी घरों पर लौट गए।
बरेली, जेएनएन। बदायूं जनपद के मूसाझाग के टिकलापुर में गुरुवार रात को प्रधान पद के दावेदार सत्यभान ने अपने घर करीब 40 लोगों को बुलाया। पार्टी में कच्ची शराब बांटी गई।जिसे पीने के बाद अधिकतर की तबीयत बिगड़ने लगी। देर रात सभी घरों पर लौट गए। रात करीब एक बजे संजय की घर में ही मौत हो गई, जबकि अमर सिंह की आंखों की रोशनी चली गई। शुक्रवार सुबह 10 बजे प्रेमदास ने भी दम तोड़ दिया। कई अन्य की हालत बिगड़ी हुई है।अवैध शराब से मौत की जानकारी पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार सुबह हंगामा किया। पुलिस बुलाई। जिसके बाद सत्यभान समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि पूरे गांव की तलाशी कराई जा रही, कच्ची शराब से जुड़े सभी आरोपितों पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा।