समस्याओ का निस्तारण न होने पर एक हुए दो संघ
जागरण संवाददाता, बरेली : समस्याओ का निस्तारण न होने पर ग्राम विकास अधिकारी संघ और ग्राम पं
जागरण संवाददाता, बरेली : समस्याओ का निस्तारण न होने पर ग्राम विकास अधिकारी संघ और ग्राम पंचायत अधिकारी संघ एक हो गए। दोनो संघ के पदाधिकारियो ने संयुक्त मंच बनाया है। यह फैसला सोमवार शाम चार बजे डीडीपुरम स्थित पार्क मे हुई बैठक मे लिया गया।
प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर हुई बैठक मे कर्मचारियो की समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। कहा कि कई बार समस्याओं से अवगत कराने के बावजूद प्रशासन का रवैया ढुलमुल रहा है। संयुक्त मंच के संयोजक मंडल मे ग्राम विकास अधिकारी नरेद्र पाल सिंह, शशांक सक्सेना, सुरेद्र वीर, ख्वाजा अहमद थे। सह संयोजक मंडल मे धनंजय सिंह, संजय दीक्षित, नर सिंह गंगवार, कमलकांत, विपिन पांडे, शोएब उररहमान, गजेद्र वर्मा, संजय गंगवार और रामकुमार उपाध्याय रहे।
इन्हे मिली जिम्मेदारी
संयुक्त संघर्ष समिति मे संजय गंगवार को अध्यक्ष, जितेद्र गंगवार को उपाध्यक्ष बनाया गया। करन सिंह, युधिष्ठिर सिंह, इमरान खान, रविकांत यादव, सुनील मौर्य, अतुल सक्सेना को सदस्य और राजीव कुमार मिश्रा और रचित अग्रवाल को कोषाध्यक्ष बनाया गया।