कोरोना वैक्सीन को बर्बाद करने में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और श्रीराम की नगरी अयोध्या सबसे आगे, देखें अपने शहर की स्थिति
उत्तर प्रदेश में लखनऊ अयोध्या वाराणसी फर्रुखाबाद आगरा समेत 43 जिले शामिल हैं। इसमें कोवैक्सीन में लखनऊ और कोविशील्ड की बर्बादी में अयोध्या सबसे आगे हैं। वहीं कोवैक्सीन बर्बाद करने में बरेली 17वें और कोविशील्ड बर्बाद करने में बरेली 37वें स्थान पर है।
बरेली [अंकित गुप्ता]। वैक्सीन की बर्बादी रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद शासन ने इस पर सख्ती की है। देखा गया कि उत्तर प्रदेश में कौन से जिले सबसे अधिक वैक्सीन बर्बाद कर रहे हैं। इसमें लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी, फर्रुखाबाद, आगरा समेत 43 जिले शामिल हैं। इसमें कोवैक्सीन में लखनऊ और कोविशील्ड की बर्बादी में अयोध्या सबसे आगे हैं। वहीं कोवैक्सीन बर्बाद करने में बरेली 17वें और कोविशील्ड बर्बाद करने में बरेली 37वें स्थान पर है।
कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए सरकार ने वैक्सीनेशन शुरू कराया। प्रदेश के सभी जिलों में कोविशील्ड और कोवैक्सीन कंपनी की वैक्सीन लगाई जा रही है। सभी जिलोें में वैक्सीनेशन का तीसरा चरण चल रहा है। जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र के बीमार लोगों को और 60 वर्ष से अधिक बुजुर्गों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। बीते दिनों संक्रमण के मामले बढ़े तो देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैक्सीन की बर्बादी पर चिंता जाहिर की। कहाकि इसे रोका जाए। इसके बाद शासन स्तर से वैक्सीन की बर्बादी की जानकारी मांगी गई। इसमें सबसे अधिक फोकस दस फीसद से अधिक वैक्सीन बर्बाद करने वाले जिलों में पर रहा। इसके बाद तीन दिन पहले शासन की ओर से वैक्सीन बर्बाद करने वाले जिलों की सूची जारी की गई। इसमें 35 फीसद से दो फीसद तक वैक्सीन बर्बाद करने वाले 43 जिले शामिल किए गए। इसमें कोविशील्ड और कोवैक्सीन का अलग अलग डेटा शामिल था। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. आर एन सिंह ने बताया कि वैक्सीन बर्बाद होने के मामले में जिले की स्थिति काफी कंट्रोल में है। स्थिति और सुधारने के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए सभी कोल्ड चैन सेंटर को निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही इसमें सुधार दिखाई देगा।
कोवैक्सीन बर्बादी की स्थिति
लखनऊ 35.88
अयोध्या 31.63
चित्रकूट 23.58
वाराणसी 22.62
फिरोजाबाद 20.21
आंबेडकर नगर 20.18
आगरा 18.50
गाजीपुर 16.33
हरदोई 15.16
गाजियाबाद 15.10
इन जिलों में भी बर्बाद हुई वैक्सीन
कानपुर नगर, हापुर, संभल, फतेहपुर, मथुरा, औरैया, बरेली, कानपुर देहात, अमेठी, जौनपुर, शामली, जालौन, कासगंज, बस्ती, संतकबीर नगर, झांसी, बांदा, कौशांबी, कन्नौज, सिद्धार्थ नगर, कुशीनगर, ललितपुर, उन्नाव, बलिया, आजमगढ़, मुरादाबाद, भदोही, मैनपुरी, अमरोहा, बुलंदशहर, सोनभद्र, बिजनौर, देवरिया।
कोविशील्ड बर्बादी की स्थिति
अयोध्या 24.17
फर्रुखाबाद 20.71
प्रयागराज 18.59
फिरोजाबाद 17.54
चित्रकूट 17.01
लखनऊ 14.47
बलिया 14.42
गोरखपुर 13.77
जालौन 13.30
प्रतापगढ़ 12.50
यह जिले भी शामिल
लखीमपुर खीरी, कानपुर नगर, संभल, गाजीपुर, हाथ्ज्ञरस, रायबरेली, हरदोई, बांदा, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, औरैया, सुल्तानपुर, सीतापुर, कन्नौज, देवरिया, हमीरपुर, उन्नाव, महाराजगंज, वाराणसी, कानपुर देहात, मऊ, सहारनपुर, बिजनौर, अलीगढ़, बरेली, सोनभद्र, बस्ती, कासगंज, कुशीनगर, एटा, सिद्धार्थनगर।