Move to Jagran APP

गुजरात को पछाड़ने वाला है उत्तर प्रदेश, जामनगर के रिकार्ड को तोड़ेगा पीलीभीत, जानें क्या है रिकार्ड

Pilibhit Identity Flute उत्तर प्रदेश जल्द ही गुजरात राज्य को पछाड़ने वाला है। दरअसल यूपी के पीलीभीत जिले में विश्व की सबसे लंबी बांसुरी बनाई जा रही है जो जल्द ही तैयार हो जाएगी। इससे पहले सबसे लंबी बांसुरी का रिकार्ड गुजरात के जामनगर जिले के नाम है।

By Samanvay PandeyEdited By: Published: Fri, 17 Dec 2021 06:13 PM (IST)Updated: Sat, 18 Dec 2021 09:37 AM (IST)
गुजरात को पछाड़ने वाला है उत्तर प्रदेश, जामनगर के रिकार्ड को तोड़ेगा पीलीभीत, जानें क्या है रिकार्ड
Uttar Pradesh beat Gujarat : असम से बांस मंगाकर बनाई जा रही बांसुरी पर एक लाख की लागत

बरेली, जेएनएन। Pilibhit Identity Flute : पीलीभीत जनपद की पहचान बांसुरी को वैश्विक पटल पर स्थापित कराने के लिए जिला प्रशासन बड़ी सौगात देने जा रहा है। जनपद में 15 फीट लंबी बजाने लायक बांसुरी का निर्माण स्थानीय कामगारों द्वारा हो रहा है। विश्व रिकार्ड में दर्ज करने के लिए दो एजेंसियां इंडिया बुक आफ रिकार्ड व वर्ल्ड रिकार्ड्स इंडिया जनपद में आ रही हैं। बांसुरी निर्माण के लिए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी केपी सिंह को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। सबसे लंबी बांसुरी का अनावरण 18 दिसंबर को मेला प्रांगण में शाम सात बजे जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा किया जाएगा।

loksabha election banner

जनपद में मास्टर रईस अहमद समेत आठ कारीगरों द्वारा सबसे लंबी बजाने लायक बांसुरी का निर्माण हो रहा है। इसमें लगभग एक लाख रुपये का खर्च आएगा। बांसुरी बनाने में असम से मंगाए गए बांस का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसमें प्लास्टिक आदि किसी अन्य पदार्थ का प्रयोग नहीं किया जाएगा। महोत्सव प्रांगण में शुक्रवार से बांसुरी को स्थापित करने की तैयारियां शुरू हो जाएंगी। दुनिया की सबसे लंबी बांसुरी निर्माण अंतिम चरण में चल रहा है। शुक्रवार की दोपहर तक सबसे लंबी बांसुरी बनकर तैयार होने की संभावना है।

गुजरात के पास है रिकार्ड: इससे पहले सबसे लंबी बांसुरी बनाने का रिकार्ड जामनगर (गुजरात) के भरत सिंह परमार और उनकी टीम के नाम दर्ज है। उस वक्त 11 फीट ग्यारह फंच लंबी बांसुरी बनाई गई थी। यह रिकार्ड 25 दिसंबर 2014 को बना था। पीलीभीत जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि जनपद के लिए गौरवशाली क्षण होगा जब सबसे लंबी बजाने लायक बांसुरी विश्व रिकार्ड में दर्ज होगी। इसके लिए तैयारियां तेजी से चल रही हैं। बांसुरी का प्रदर्शन 18 डिसम्बर को मेला प्रांगण में किया जाएगा। रिकार्ड दर्ज करने के लिए दो एजेंसियां पहुंच रही हैं।

बांसुरी कारीगरों को सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे मिलेगा : जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बांसुरी कारीगरों और कलाकारों को सम्मान देने के मकसद से ही बांसुरी महोत्सव के आयोजन का निर्णय लिया। महोत्सव के दौरान बांसुरी कारीगरों को सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए जिलाधिकारी ने तीन दिन का विशेष अभियान शुरू करने का आदेश जारी किया है। जिसके तहत शहर में रह रहे बांसुरी कारीगरों के घरों पर सरकारी विभागों की टीम जाकर सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करेंगी।

इस टीम में समाज कल्याण विभाग, विकास, उद्योग, बैंक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण आदि विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी शामिल रहेंगे। ताकि बांसुरी कारीगरों को आवास,पेंशन, ऋण, शौचालय आदि सरकारी योजनाओं का लाभ घर बैठे दिया जा सके। जिलाधिकारी ने टीम में शामिल अधिकारियों को यह निर्देश भी दिया है कि उक्त अभियान के दौरान किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.